Political

उल्हासनगर विधानसभा: कुमार आयलानी भीतरघात से परेशान, जीत की राह नहीं आसान

कर्ण हिंदुस्तानी

उल्हासनगर – उल्हासनगर विधानसभा क्षेत्र में इस बार बदलाव की हवा बनती दिख रही है। मौजूदा भाजपा विधायक कुमार आयलानी पार्टी की भीतरघात से परेशान हैं।

पहले जिलाध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी की भाषणबाजी से कुमार आयलानी को जीत की राह कठिन लगने लगी थी । अब कुमार आयलानी को एक झटका और लगा है।

उल्हासनगर विधानसभा चुनाव: कुमार आयलानी की हालत खराब

उल्हासनगर शहर जिला भाजपा के युवा मोर्चा प्रभारी सुमित मेहरोलिया और उनके समर्थक आज टीम ओमी कालानी ग्रुप में शामिल हो गये। इस भीतरघात से परेशान आयलानी ने भाजपा द्वारा हाशिये पर फेंके गये पूर्व नगरसेवक और तेज तर्रार भाजपा नेता नरेन्द्र राजानी को साथ में लिया है।

राजानी का एक वीडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है जिसमें राजानी लाडकी बहन योजना का गुणगान करते दिख रहे हैं । मगर कुमार आयलानी के लिए बस दो शब्द ही कहते नजर आए कि महायुति के प्रत्याशी कुमार आयलानी को विजयी करें । राजानी ने कहीं भी शहर के विकास कार्यों का जिक्र नहीं किया।

उल्हासनगर: “शिंदे गद्दार” वाली बयानबाजी पर थम नहीं रहा है प्रदीप रामचंदानी का विरोध

अब बात करें शहर की समस्याओं की तो उल्हासनगर का एक भी रास्ता ऐसा नहीं है जो खोदा हुआ नहीं है। शहर में फेरीवालो का जमावड़ा है। पेयजल योजना कागजों पर ही है। पांच कैम्प में बसे उल्हासनगर में यातायात समस्या बरसों से जस की तस है।

चार सालों से स्थानीय स्वराज्य संस्था के चुनाव नहीं हैं । जिसके चलते शहर की जनता विधायक पर ही निर्भर है। लेकिन विधायक कुमार आयलानी हैं कि समस्याओं से ज्यादा विभिन्न गुट के लोगों की खरीद फरोख्त में लगे हैं । यही वजह है कि उनके पुराने प्रतिद्वंदी कालानी परिवार के ओमी कालानी इस बार कुमार को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं ।

उल्हासनगर भाजपा: गद्दार हैं मुख्यमंत्री शिन्दे। शिंदे सेना का पलट बार

शहर की सरकारी प्रापर्टी को लीज पर लेकर व्यापार करने वाले कुमार आयलानी ने सिर्फ कागजी घोडे दौडाए हैं और सरकारी भूखंड कैसे निजी हाथों में दिए जाएं इस पर जोर दिया है। शहर की जनता जानती है कि गोल मैदान का गोल दायरा छोटा कैसे हो गया।

इन सभी मुद्दों को ध्यान में रखकर ओमी कालानी ने अपनी मजबूत रणनीति बनाई है। जिसके तहत कुमार आयलानी की हर विफलता को जनता के सामने रखा जाएगा।

उल्हासनगर विधानसभा चुनाव: भाजपा ने फिर जताया आयलानी पर भरोसा

कुमार आयलानी की मीठी मीठी बातों को जनता के सामने रखने के लिए सक्षम रणनीति पर मनसे के भगवान भालेराव काम कर रहे हैं तो ओमी कालानी के पिता पप्पू कालानी घर घर जाकर अपने बेटे के लिए वोट मांग रहे हैं ।

उल्हासनगर विधानसभा चुनाव: भाषाई जंग होने की संभावना

कालानी परिवार के पक्ष में शहर में एक नारा जोर पकड रहा है कि भाभी ज्योति कालानी ने दो बार हराया । इस बार बेटा ओमी कालानी मैदान में आया । कुल मिलाकर इस बार आयलानी की हालत भाजपाई पतली कर चुके हैं तो बाकी की कसर विरोधी प्रत्याशी पूरी करने में लगे हैं ।