FEATURED

डोंबिवली पूर्व के गोलवली में भव्य स्तर पर होगी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा, म्हसोबा देवस्थान तलाव पर तैयारियां अंतिम चरण में

डोंबिवली पूर्व के गोलवली में भव्य स्तर पर होगी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा, म्हसोबा देवस्थान तलाव पर तैयारियां अंतिम चरण में

डोंबिवली: लोक आस्था और सूर्य उपासना के महान पर्व छठ पूजा को लेकर डोंबिवली पूर्व के गोलवली गांव स्थित ऐतिहासिक म्हसोबा देवस्थान तलाव पर तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को सुबह सूर्य को अर्घ्य देकर इस चार दिवसीय महापर्व का भव्य समापन होगा। इस पावन अवसर पर तलाव परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है, जहाँ हजारों की संख्या में व्रती माताओं और श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

यह भव्य आयोजन भाजपा के पूर्व नगरसेवक रमाकांत (दादा) पाटील और उनके अनुज, भाजपा कल्याण जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत पाटील की कुशल देखरेख और मार्गदर्शन में आयोजित होता रहा है।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्तर प्रदेशिय महासंघ के कल्याण जिला अध्यक्ष बी.वी. सिंह, डॉ. भीम सिंह, आनंद कुमार, उमेश ठाकुर सहित क्षेत्र के तमाम हिंदी भाषी गणमान्य लोगों और सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।

म्हासोबा तालाब गोलवली में ‘छठपूजा महोत्सव २०२५’ की भव्य तैयारी

इसके साथ ही आयोजक ‘म्होसोवा देवस्थान श्री छठपूजा समिति, गोलवली’ के सदस्य (श्री राजु वझे, कु. यश पाटील, कु. शुभम पाटील आदि) व्यवस्था को सुचारू रूप से संपन्न कराने में जुटे हैं।

छठ पूजा के मुख्य आयोजनों के तहत 15 नवंबर की शाम (संध्या अर्घ्य) और 16 नवंबर की सुबह (उषा अर्घ्य) के दौरान, व्रतधारी माताओं के साथ उपस्थित होने वाले विशाल श्रद्धालु जनसमूह के मनोरंजन और उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों से पूरा वातावरण और अधिक भक्तिमय हो उठेगा।

रेलवे प्लेटफॉर्म घोषणाओं के लिए हैं, छठ पूजा के गाने बजाने के लिए नहीं – संजय राउत

छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा या कष्ट का सामना न करना पड़े, इसके लिए आयोजन समिति ने विशेष सतर्कता बरती है। घाटों पर युद्धस्तर पर साफ-सफाई कराई गई है तथा सुरक्षा, रोशनी और भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

डोंबिवली के गोलवली में होने वाला यह छठ महोत्सव इस वर्ष भी आपसी भाईचारे, संस्कृति और लोक आस्था का एक भव्य और अनुपम उदाहरण पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है।