FEATURED

म्हासोबा तालाब गोलवली में ‘छठपूजा महोत्सव २०२५’ की भव्य तैयारी

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja) मनाने के लिए डोंबिवली पूर्व के गोलवली स्थित म्हासोबा देवस्थान तालाब पूरी तरह से तैयार है। भारतीय़ जनता पार्टी के तत्वावधान में, म्हासोबा देवस्थान श्री छठपूजा समिती, गोलिवली द्वारा इस वर्ष भव्य ‘छठपूजा महोत्सव २०२५’ का आयोजन किया जा रहा है।

इस वर्ष छठ पूजा का आरंभ 25 अक्टूबर, शनिवार को नहाय-खाय से होगा और 28 अक्टूबर, मंगलवार को उषा यानी सुबह के अर्घ्य के साथ यह पर्व समाप्त होगा।

यहां से भाजपा के पूर्व नगर सेवक रमाकांत पटेल और भाजपा कल्याण जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत पाटील के अनुसार यह आयोजन विशेष रूप से छठव्रती माताओं और बहनों को समर्पित है, उन्होंने पवित्र पर्व छठ पर सभी छठव्रती माता एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर ​संगीत का रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है जिसमें गायक अभिषेक सिंह द्वारा संगीत का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं में भक्ति और उल्लास का संचार करेगा।

यह महोत्सव सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव और भक्ति का प्रतीक है, जहाँ बड़ी संख्या में लोग छठ मैया और सूर्यदेव की आराधना के लिए एकत्रित होंगे। इस आयोजन के माध्यम से आयोजकों ने छठ पर्व की पवित्रता और महत्ता को रेखांकित करते हुए सभी भक्तों को समारोह में शामिल होने का आह्वान किया है।

डोंबिवली में छठ पूजा का महत्व:
डोंबिवली में छठ पूजा का आयोजन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासियों द्वारा बड़े पैमाने पर किया जाता है। ऐसे आयोजनों से प्रवासी समुदाय को अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहने का मौका मिलता है, जिससे शहर में एक मिनी-इंडिया की छवि मजबूत होती है।