रेलवे प्लेटफॉर्म घोषणाओं के लिए हैं, छठ पूजा के गाने बजाने के लिए नहीं – संजय राउत
रेलवे प्लेटफॉर्म घोषणाओं के लिए हैं, छठ पूजा के गाने बजाने के लिए नहीं – संजय राउत
“छठ पूजा एक पावन पर्व है, इसे पूरे सम्मान के साथ त्योहार की तरह ही मनाया जाए। हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि हम खुद भी आपके उत्सव में शामिल होंगे। लेकिन इसके बहाने महाराष्ट्र की संस्कृति पर हावी होने का प्रयास न करें। ऐसी ही हरकतों से समाज में बेवजह का संघर्ष पैदा होता है।”
मुंबई: मायानगरी मुंबई के कुछ रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के अवसर पर भोजपुरी गाने बजाए जाने को लेकर महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। इस मामले पर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कड़ा ऐतराज जताते हुए रेल प्रशासन और विरोधियों को दो टूक चेतावनी दी है। राउत ने स्पष्ट कहा कि मुंबई के रेलवे प्लेटफॉर्म ट्रेनों की सूचना (अनाउंसमेंट) और यात्रियों की सुविधा के लिए हैं, न कि छठ पूजा के गाने बजाने के लिए।
चीनी दीयों को टक्कर दे रहे मिट्टी के 24 तरह के आकर्षक दीये, 3,861 महिलाओं को मिल रहा रोजगार
‘अन्य त्योहारों पर तो नहीं बजते गाने’ मीडिया से बातचीत करते हुए संजय राउत ने इस पूरे घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि दिवाली, होली, ईद या क्रिसमस जैसे बड़े त्योहारों पर भी कभी रेलवे स्टेशनों पर इस तरह से गाने नहीं बजाए जाते। राउत ने आरोप लगाया कि आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक लाभ के लिए महाराष्ट्र के रेलवे स्टेशनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
‘छठ पर्व से विरोध नहीं, लेकिन यूपी की राजनीति बर्दाश्त नहीं’ अपनी बात स्पष्ट करते हुए राउत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति को मुंबई में न लाया जाए। उन्होंने कहा, “छठ पूजा एक पावन पर्व है, इसे पूरे सम्मान के साथ त्योहार की तरह ही मनाया जाए। हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि हम खुद भी आपके उत्सव में शामिल होंगे। लेकिन इसके बहाने महाराष्ट्र की संस्कृति पर हावी होने का प्रयास न करें। ऐसी ही हरकतों से समाज में बेवजह का संघर्ष पैदा होता है।”
एनसीपी के विलय और सीएम पर भी साधा निशाना इसी प्रेस वार्ता के दौरान संजय राउत ने महाराष्ट्र के अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों, विशेषकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के विलय की अटकलों पर भी जमकर चुटकी ली:
‘मर्जर-मर्जर’ को ओलंपिक में शामिल करें: राउत ने व्यंग्य किया कि महाराष्ट्र में इन दिनों ‘मर्जर-मर्जर’ (विलय) का खेल बड़े जोर-शोर से चल रहा है, जिससे जनता का खूब मनोरंजन हो रहा है। इस खेल को राष्ट्रीय खेलों और ओलंपिक में शामिल करने के लिए वे जल्द ही प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे।
हिंदी भाषी मतदाता अच्छी तरह जानते है, महारष्ट्र में कौन राजनैतिक दल उनका हितैषी है…
मैच फिक्सिंग का आरोप: उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह एक ऐसा मैच है जो अंत तक अनिर्णित (ड्रॉ) ही रहेगा। शरद पवार इस खेल में केवल एक मार्गदर्शक की भूमिका में रहेंगे, जबकि मुख्यमंत्री इसमें ‘अंपायर’ बनकर पहले से ही नतीजे ‘फिक्स’ करने की नीति पर काम कर रहे हैं।

