FEATURED

शाहरुख खान के नाम पर दुबई में आलीशान आवासीय परियोजना ‘शाहरुख्ज रेजिडेंसेज’ लॉन्च

शाहरुख खान के नाम पर दुबई में आलीशान आवासीय परियोजना ‘शाहरुख्ज रेजिडेंसेज’ लॉन्च,

गौरी खान के डिजाइन वाले 50 करोड़ रुपये के सभी पेंटहाउस पहले ही दिन बिके

दुबई: दुबई की रियल एस्टेट कंपनी डेन्यूब प्रॉपर्टीज (Danube Properties) ने अपनी महत्वाकांक्षी आवासीय परियोजना ‘शाहरुख्ज रेजिडेंसेज बाय डेन्यूब’ (Shahrukhz Residences by Danube) का भव्य शुभारंभ किया। दुबई के मैरीटाइम सिटी में विकसित की जा रही यह परियोजना पूरी तरह सुसज्जित (Fully Furnished) और वाटरफ्रंट आवासीय परियोजना है।

इस परियोजना का भव्य लॉन्च 11 नवंबर को दुबई के कोका-कोला एरिना में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डेन्यूब ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन रिजवान साजन, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी एवं मशहूर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान मौजूद रहे।

फिल्म निर्माता एवं निर्देशक करण जौहर ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। रिजवान साजन और शाहरुख खान के बीच यह दूसरी व्यावसायिक साझेदारी है।

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण यह घोषणा रही कि गौरी खान द्वारा विशेष रूप से डिजाइन किए गए सभी पेंटहाउस लॉन्च के पहले ही दिन बिक गए। प्रत्येक पेंटहाउस की कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये बताई गई है।

रेलवे प्लेटफॉर्म घोषणाओं के लिए हैं, छठ पूजा के गाने बजाने के लिए नहीं – संजय राउत

रिजवान साजन ने जताई खुशी

परियोजना को मिली शानदार प्रतिक्रिया पर डेन्यूब ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन रिजवान साजन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा,

“शाहरुख्ज रेजिडेंसेज केवल एक रियल एस्टेट परियोजना नहीं है, बल्कि यह ऐसे घर बनाने की हमारी महत्वाकांक्षा का प्रतीक है, जहां बेहतरीन डिजाइन, सार्थक अनुभव और दीर्घकालिक मूल्य का संगम हो। विशेष रूप से पेंटहाउस का पहले ही दिन बिक जाना हमारी पूरी टीम के लिए गर्व का क्षण है।”

शाहरुख खान बोले- शाही अंदाज में जीने का अनुभव मिलेगा

शाहरुख खान ने कहा,

“यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि शाहरुख्ज की यात्रा एक सफल व्यावसायिक परियोजना से आगे बढ़कर एक प्रतिष्ठित आवासीय पहचान के रूप में विकसित हो रही है। इस परियोजना में जीवन को शाही अंदाज में जीने की अवधारणा को विभिन्न विशेष सुविधाओं और अनुभवों के माध्यम से साकार किया गया है।”

गौरी खान ने तैयार किया पेंटहाउस का खास डिजाइन

गौरी खान ने पेंटहाउस के डिजाइन को लेकर कहा,

“पेंटहाउस डिजाइन करते समय मेरी कोशिश थी कि इन जगहों को खूबसूरत, सुरुचिपूर्ण, आरामदायक और विशिष्ट बनाया जाए। साथ ही वाटरफ्रंट की प्राकृतिक खूबसूरती का अधिकतम लाभ उठाया जाए। यह देखकर विशेष खुशी हो रही है कि लोगों ने हमारी इस डिजाइन परिकल्पना को इतना शानदार प्रतिसाद दिया है और लॉन्च के साथ ही सभी पेंटहाउस बिक गए हैं।”

चीनी दीयों को टक्कर दे रहे मिट्टी के 24 तरह के आकर्षक दीये, 3,861 महिलाओं को मिल रहा रोजगार

1.65 मिलियन दिरहम से शुरू होगी कीमत

शाहरुख्ज रेजिडेंसेज में पूरी तरह सुसज्जित अपार्टमेंट की शुरुआती कीमत 16.5 लाख यूएई दिरहम (AED 1.65 Million) रखी गई है।

कंपनी ने खरीदारों के लिए 30:70 का लचीला भुगतान विकल्प भी पेश किया है। इसके तहत निर्माण के दौरान 30 प्रतिशत राशि और परियोजना का कब्जा (Handover) मिलने पर शेष 70 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होगा।

40 से अधिक आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी इमारत

इस आवासीय टावर में 40 से अधिक आधुनिक लाइफस्टाइल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें सबसे खास पहली बार पेश किया जा रहा ‘लॉन्गेविटी लाउंज’ (Longevity Lounge) है।

इसमें आधुनिक स्वास्थ्य एवं वेलनेस सुविधाओं के तहत निम्नलिखित व्यवस्थाएं होंगी:

क्रायोथेरेपी (Cryotherapy)

हाइपरबैरिक ऑक्सीजन थेरेपी (Hyperbaric Oxygen Therapy)

रेड लाइट थेरेपी बेड

इंफ्रारेड सॉना

स्वास्थ्य और दीर्घायु से जुड़ी अन्य विशेष सुविधाएं।

इसके अलावा एक्वा-थीम आधारित मनोरंजन क्षेत्र, खेल सुविधाएं, बच्चों के लिए डेकेयर सेंटर, साइकिलिंग और जॉगिंग ट्रैक, विशेष रूफटॉप ‘किंग्स क्लब’ तथा निजी यॉट (Private Yacht) की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

2025 में भी लॉन्च के दिन बिक गया था शाहरुख्ज कमर्शियल टावर

डेन्यूब प्रॉपर्टीज की यह परियोजना वर्ष 2025 में लॉन्च किए गए शाहरुख्ज कमर्शियल टावर की सफलता के बाद पेश की गई है। कंपनी के अनुसार, वह कमर्शियल टावर भी लॉन्च के पहले ही दिन पूरी तरह बिक गया था।

खाकी का ‘सेलिब्रिटी’ चकाचौंध या अपराध की साठगांठ? रिटायर्ड ACP दया नायक के बेटे की शादी में उमड़ा बॉलीवुड, मुंबई पुलिस महकमे में आक्रोश

डेन्यूब प्रॉपर्टीज के बारे में

डेन्यूब प्रॉपर्टीज, डेन्यूब ग्रुप की सहायक कंपनी है। वर्ष 1993 में रिजवान साजन द्वारा स्थापित डेन्यूब ग्रुप संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख निजी कारोबारी समूहों में से एक है।

डेन्यूब प्रॉपर्टीज रियल एस्टेट क्षेत्र में अपनी विशेष भुगतान योजना, विशेषकर 1 प्रतिशत भुगतान योजना के लिए जानी जाती है। कंपनी पूरी तरह सुसज्जित आवासीय परियोजनाओं और 40 से अधिक आधुनिक सुविधाओं वाले घरों के विकास पर ध्यान केंद्रित करती है। कंपनी का दावा है कि उसने निर्माण की गुणवत्ता और समय पर परियोजनाओं को पूरा करने के मामले में अपनी अलग पहचान बनाई है।