Categories: TOP STORIES

Gang Rape in Train महिला को एसी कोच में दी सीट, फिर TTE ने साथी के साथ मिलकर किया रेप

चलती ट्रेन में महिला यात्री से गैंगरेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले का है. यहां ट्रेन के टीटीई पर ही यह संगीन अपराध करने का आरोप लगा है. आरोपी TTE को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने रविवार (22 जनवरी) को यह जानकारी सार्वजनिक की है।

Century Chemical का वो “गायब” कामगार का सच

आरोप है कि TTE और उसके साथी ने महिला को जनरल कोच से एसी कोच में सीट देने के बहाने उसके साथ गैंगरेप किया है. पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद जीआरपी ने आरोपी टीटीई को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. उधर रेलवे ने भी आरोपी को निलंबित कर दिया है.

पश्चिम रेलवे ने उपनगरीय ट्रेन के आरक्षित डिब्बों के अवैध यात्री से 3 लाख वसूले, तृतीय पंथियों से 1 लाख

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 16 जनवरी को संभल जिले के चंदौसी इलाके में हुई. चंदौसी रेलवे पुलिस स्टेशन के एसएचओ केबी सिंह ने बताया कि आरोपी टीटीई की पहचान राजू सिंह के रूप में हुई है और वह महिला को पहले से जानता था.

फिर तारीख ! महाराष्ट्र मे जारी सत्ता संघर्ष मे सर्वोच्च न्यायलाय की फिर नई तारीख !!

चंदौसी और अलीगढ़ के बीच रात 10 बजे के आसपास वारदात को अंजाम दिया गया. आरोपी ने महिला को पानी के साथ नशीला पदार्थ पिला दिया था. महिला ने संभल जिले के राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

ICICI बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में CBI ने चंदा कोचर और दीपक कोचर को किया गिरफ्तार

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया, “वह 16 जनवरी की रात देहरादून से प्रयागराज जाने वाली लिंक एक्सप्रेस का चंदौसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी. उसके साथ उसका दो साल का बच्चा भी था.

रेल यात्रियों की शिकायतों को दबाने के लिए ही सक्रिय है रेल मंत्रालय का टि्वटर हैंडल @RailwaySeva

स्टेशन पर उसकी मुलाकात TTE राजू सिंह से हुई. आरोपी टीटीई को वह पहले से जानती थी. इस वजह से वह उससे बात करने लगी. महिला के पास जनरल का टिकट था. आरोपी टीटीई राजू नें महिला को बच्चे के साथ लंबे सफर में आने वाली दिक्कतों के बारे में बताया और उसे ट्रेन के एसी कोच में बैठा दिया.

Jalebi Baba को 120 महिलाओं से बलात्कार करने के आरोप में 14 साल कैद

आरोपी टीटीई ने बताया था कि वह अलीगढ़ तक ट्रेन में ही ड्यूटी पर रहेगा और उसे कोई दिक्कत नहीं होगी. चंदौसी से ट्रेन चलने के बाद आरोपी टीटीई के साथ उसका एक साथी भी उसी एसी कोच में सवार हो गया. आरोपी टीटीई ने महिला को आराम से बैठने के लिए कहा और पीने के लिए पानी दिया.

Mumbai Highcourt का बलात्कार पीड़िता नाबालिग की पहचान उजागर करने वाले वाले वकील पर जुर्माना

पानी पीने के बाद महिला को चक्कर आने लगा और वह बेहोश हो गई. बेहोशी में आरोपी टीटीई ने अपनी साथी के साथ मिलकर उसका रेप किया. आरोपी के अनुसार, उसने चिल्लाने और भागने की कोशिश की लेकिन बेहोशी में भाग नहीं सकी. पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है.

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago