Categories: FEATURED

उल्हासनगर के पूर्व नगरसेवक भुल्लर महाराज को बदनाम करने की साजिश

भुल्लर महाराज ने पुलिस में की शिकायत दर्ज

उल्हासनगर – प्रसंग था उल्हासनगर बालासाहेब की शिवसेना के शहर प्रमुख राजेंद्र सिंह भुल्लर (महाराज ) द्वारा अपने नेता और राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हाथ मजबूत करने, मुंबई मे आ रहे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा मे उल्हासनगर से बड़ी संख्या मे शिवसेनीको को शामिल करवाने की।

Century Chemical का वो “गायब” कामगार का सच

और शिवसेना समर्थक जय श्री राम व अन्य नारे लगा रहे थे । इसी पर भुल्लर महाराज ने अपने समर्थकों को रोक कर कोई अन्य नारा लगाने से रोका और सिर्फ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जिन्दाबाद के नारे लगाने का आदेश दिया । इन सब घटनाक्रम का उनके ही समर्थक वीडियो बना रहे थे। और वो वीडियो वाइरल होने पर भुल्लर महाराज विरोधी सक्रिय हो गए और महाराज को बदनाम करने कि भरपूर कोशिश की ।

https://youtube.com/shorts/V6oXP31DUyg

उल्हासनगर के नगरसेवक रह चुके और बालासाहेब की शिवसेना के शहर प्रमुख राजेंद्र सिंह भुल्लर (महाराज ) को बदनाम करने की राजनीतिक साजिश का कल खुद भुल्लर महाराज ने पर्दाफाश किया और उनकी बदनामी करने वालों के खिलाफ मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है ।बता दें एक दो दिन से उल्हासनगर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ कि भुल्लर महाराज जी ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर का अपमान किया है और बाबा साहेब के नाम से नारेबाजी करने से कार्यकर्ताओं को मना किया है।

Century Chemicals मे काम करने गया कामगार ११ दिनों से लापता, परिजन बेहाल

सच्ची बात यह है कि गत मंगलवार को उल्हासनगर बालासाहेब की शिवसेना के शहर प्रमुख राजेंद्र सिंह भुल्लर (महाराज ) द्वारा अपने नेता और राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हाथ मजबूत करने, मुंबई मे आ रहे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा मे उल्हासनगर से बड़ी संख्या मे शिवसेनीको को शामिल करवाने के लिए वह पार्टी के पदाधिकारियों से मिलने हीराघाट की शांतिनगर की शाखा में गए थे।

भीषण पेयजल समस्या झेल रहे दावडी वासियों का सयम का इम्तिहान ना ले प्रशासन – बद्री यादव

वहाँ जोश से भरे कार्यकर्ताओं के साथ शाखाप्रमुख संतोष जैसवार ने प्रभु श्रीरामचन्द्र , भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जयजयकार करते हुए नारे बाजी की। लेकिन प्रसंग पार्टी को मजबूत करने का था, उल्हासनगर से ज्यादा से ज्यादा शिवसैनिकों को मुंबई प्रधानमंत्री कि सभा मे लेजाना था, तो भुल्लर महाराज ने सिर्फ अपने दल के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पक्ष मे नारेबाजी के निर्देश दिए। इसमे ना श्रीराम को अपमानित करने का भुल्लर महारज की मंशा थी। ना ही बाबा साहेब की ।

साजिश : डोंबिवली का शास्त्रीनगर अस्पताल अब सिर्फ कामचलाऊ महिला प्रसूति गृह

फिर भी कुछ राजनीतिक शत्रुओं ने उनकी छबि खराब करने की मंशा से यह साबित करने की कोशिश की है किभुल्लर महाराज ने बाबा साहेब के नाम से नारेबाजी का विरोध किया है। भुल्लर महाराज ने कहा कि वह बाबा साहेब को हमेशा वंदनीय मानते हैं और उनका विरोध किया ही नहीं जा सकता। भुल्लर महाराज ने कहा कि वायरल वीडियो के बारे में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

Mumbai Highcourt का बलात्कार पीड़िता नाबालिग की पहचान उजागर करने वाले वाले वकील पर जुर्माना

rajesh

Recent Posts

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 days ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

6 days ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 month ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

1 month ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago