स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा
अंबरनाथ:
अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा समाज सेवा और जनकल्याण की अपनी समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक और सराहनीय कदम उठाया जा रहा है। अग्रवाल समाज कल्याण, अंबरनाथ समाचार, अंबरनाथ पश्चिम, ठंडा पानी प्याऊ शुभारंभ, राकेश गुप्ता अंबरनाथ, शारदा देवी गुप्ता पुण्य स्मृति, श्री श्रद्धा हिंदी माध्यमिक विद्यालय, समाज सेवा अंबरनाथ, जन कल्याण कार्य, महाराष्ट्र प्रादेशिक खबरें, संस्था द्वारा आगामी 27 जून 2026, शनिवार को अपने 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। भीषण गर्मी में लोगों को शीतल और स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह प्याऊ स्थापित किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस 29वें ठंडे पानी के प्याऊ की स्थापना श्रीमती एवं श्री राकेश गुप्ता के विशेष सहयोग से की जा रही है। उन्होंने अपनी श्रद्धेय स्वर्गीय माताजी, श्रीमती शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में समाज को यह अमूल्य उपहार समर्पित किया है। ‘जल है तो कल है’ के पावन संदेश के साथ शुरू होने वाला यह वाटर कूलर प्याऊ राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए बेहद मददगार साबित होगा।
समारोह का विवरण:
दिनांक और दिन: 27 जून 2026, शनिवार
समय: प्रातः 11:00 बजे
स्थान: श्री श्रद्धा हिंदी माध्यमिक विद्यालय, हाउसिंग बोर्ड, शास्त्री नगर, अंबरनाथ (पश्चिम)
अग्रवाल समाज, कल्याण ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाई संक्रांति, बांटी खुशियां
अग्रवाल समाज कल्याण की कार्यकारिणी समिति के प्रमुख पदाधिकारियों – अध्यक्ष श्री अनिल कुमार गर्ग, सचिव नितिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रजनीश अग्रवाल एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी समाजबंधुओं और गणमान्य नागरिकों को इस मांगलिक व सेवा अवसर पर समयानुसार उपस्थित रहने के लिए सादर आमंत्रित किया है।
“सेवा ही संस्कृति है” और “सेवा का संकल्प… समाज का कल्याण” के मूलमंत्र को चरितार्थ करते हुए संस्था लगातार इस प्रकार के लोकोपकारी कार्य कर रही है।
नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…
भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…
कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…
अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…
"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…
बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…