कल्याण:
श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और जनता के साथ हुए कथित विश्वासघात के खिलाफ कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी आक्रामक दिख रही है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ के निर्देशानुसार, कल्याण में एक बड़े आंदोलन की घोषणा की गई है।
इसी के अनुसार कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एड. नवीन सिंह ने सभी रामभक्तों और आम नागरिकों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एड. नवीन सिंह का कहना है कि भगवान श्रीराम के नाम पर बन रहे मंदिर के फंड में जो भी आर्थिक गड़बड़ियां हुई हैं, उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर कांग्रेस “रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह” करने जा रही है।
सत्याग्रह का विवरण:
दिनांक: 12 जुलाई 2026 (रविवार)
समय: सुबह 10:00 बजे
स्थान: हनुमान मंदिर, शिवाजी चौक, कल्याण (पश्चिम)
कल्याण कांग्रेस कमेटी ने शहर के सभी नागरिकों और रामभक्तों से आग्रह किया है कि वे सच्चाई और पारदर्शिता की इस लड़ाई में भारी संख्या में उपस्थित होकर अपना समर्थन दें।
कल्याण: राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में डांस बारों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का…
मुंबई: मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के ज्वेलरी शोरूम्स में ग्राहक बनकर जाने और नकली…
मुंबई: कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक-2026 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की महत्वपूर्ण बैठक मुंबई…
स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…
नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…
भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…