कल्याण-डोंबिवली।
कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के एक फैसले ने हिंदी भाषी बहुल क्षेत्र में तीखा असंतोष पैदा कर दिया है। भाजपा ने प्रभाग क्रमांक 17 ‘क’ से मोरेश्वर भोईर को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। यह वही क्षेत्र है, जहां 50 प्रतिशत से अधिक मतदाता हिंदी भाषी हैं और इसी निर्णय को लेकर उत्तर भारतीय समाज में उग्र रोष देखा जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस व्यक्ति पर भाजपा के ही उत्तर भारतीय कार्यकर्ताओं की हत्या का गंभीर आरोप है, उसे दोबारा टिकट देना उनके घावों पर नमक छिड़कने जैसा है। यह नाराज़गी इतनी गहरी है कि इसका असर भाजपा के साथ-साथ शिवसेना (शिंदे गुट) के इस प्रभाग के सभी चार उम्मीदवारों पर पड़ सकता है।
हिंदीभाषी ‘वोट बैंक’ या सिर्फ ‘मोहरा’? कल्याण-डोंबिवली में भाजपा के ‘अज्ञात’ आत्मविश्वास का सच!
KDMC चुनाव: महायुति में ‘दोस्ती’ बनाम ‘दंगल’
उत्तर भारतीय बहुल क्षेत्र में क्यों बढ़ा गुस्सा
प्रभाग क्रमांक 17 ‘क’ में चेतना, पिसवली, अरवली, टाटा पावर हाउस, गोलवली और दाउडी रोड के कुछ हिस्से आते हैं। यह पूरा इलाका उत्तर भारतीय, विशेषकर हिंदी भाषी मतदाताओं का गढ़ माना जाता है।
इसके बावजूद भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) ने यहां से किसी भी उत्तर भारतीय उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया। उलटे, मनसे पृष्ठभूमि से आए और उत्तर भारतीय कार्यकर्ताओं की हत्या के आरोपी बताए जा रहे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाकर स्थानीय समाज की भावनाओं को आहत किया गया है—ऐसा आरोप स्थानीय लोग लगा रहे हैं।
राजनीतिक नुकसान की आशंका
स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला भाजपा के लिए भारी पड़ सकता है। जिस क्षेत्र में हिंदी भाषी मतदाता निर्णायक भूमिका में हों, वहां इस तरह की उम्मीदवारी चुनावी गणित बिगाड़ सकती है। नाराज़ मतदाता या तो मतदान से दूरी बना सकते हैं या विरोध में मतदान कर सकते हैं।
सवालों के घेरे में भाजपा की रणनीति
इस पूरे घटनाक्रम ने भाजपा की चुनावी रणनीति और उत्तर भारतीय समाज के प्रति उसके रुख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्टी की ओर से अब तक इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर असंतोष खुलकर दिखाई दे रहा है।
आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि भाजपा इस रोष को शांत करने के लिए कोई कदम उठाती है या फिर यह नाराज़गी चुनाव परिणामों में तब्दील होती है।
स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…
नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…
भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…
कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…
अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…
"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…