कल्याण रेलवे अस्पताल जाने वाला एकमात्र रास्ता बदहाल, हादसे के इंतजार में रेलवे प्रशासन?
कल्याण पश्चिम स्थित रेलवे अस्पताल जाने वाले रास्ते की हालत हर साल की तरह इस बरसात में भी बेहद खराब हो गई है। हर तरफ पुरे रोड पर खड्डे ही खड्डे नजर आते हैं और बरसात के कारण पानी भर जाने से सड़कों पर खड्डे नहीं दिखते हैं।
जिससे नित्य यहां से गुजरने वाले दो पहिया वाहन चालक के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती हैं जबकि इस मामले में स्थानीय रेलवे प्रशासन बरसात खत्म होने का इंतजार कर रहा है। और तब तक यहां से गुजरने वाले मरीज और अन्य नागरिकों को यह गंभीर समस्या झेलना उनकी मजबूरी रहती है।
ज्ञात होकि कल्याण और इसके आसपास मतलब भिवंडी, डोंबिवली, उल्हासनगर, अमरनाथ के रेलवे कर्मी को रेलवे अस्पताल में जाने का यह एकमात्र रास्ता है। इसके साथ इसी क्षेत्र में रेलवे कॉलोनी, रेलवे स्कूल, और रेलवे का लोको शेड है।
और यह पूरा क्षेत्र रेलवे के अधीन है यहां सड़क निर्माण से लेकर विभिन्न कार्य रेलवे प्रशासन की देखने में ही होता है ऐसे में इस बारे में जब स्थानीय रेलवे प्रशासन से संपर्क किए जाने पर उनका पक्ष है कि यह काम रेलवे प्रशासन के निर्माण विभाग का है और रेलवे निर्माण विभाग सड़कों की मरम्मत बरसात खत्म होने के बाद ही शुरू करता है।
उल्लेखनीय है कि रेलवे का निर्माण विभाग इस सड़क की भी हर वर्ष बरसात के बाद मरम्मत करवाता है और उनके मरम्मतीकरण की गुणवत्ता का आकलन इसी से समझा जा सकता है की अगले वर्ष बरसात में इन सड़कों पर फिर गढ्ढे भर जाते है।
Kalyan – पुलिस वाले की देखरेख में रिक्शावालों से हफ्तावसूली!
रेलवे कॉलोनी में रहने वाले लोग या रेलवे अस्पताल में आने वाले मरीज के साथ रेलवे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों में रेलवे प्रशासन द्वारा बरती जा रही इस लापरवाही से रोष का माहौल है। जबकि अनेक रिटायर्ड रेलवे कर्मियों ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देकर इसका कोई स्थाई निदान करने की मांग की है।

