Kalyan – पुलिस वाले की देखरेख में रिक्शावालों से हफ्तावसूली!
कल्याण पश्चिम में बाबासाहेब आंबेडकर उद्यान के पास फिर से रिक्शवालों से हफ्ता वसूली शुरू हो गई है। पिछले महीनों छपी एक खबर के बाद इसे बंद कर दिया गया था परंतु फिर से यह वसूली यातायात पुलिस विभाग की देखरेख में शुरू हो गई है।
कल्याण रेलवे स्टेशन पर खुला यूनिसेक्स पार्लर
बता दें कि यहां पर वैसे रिक्शावालों से पैसे वसूले जाते हैं जो यात्री की बजाय रिक्शा में फल भाजी या अन्य सामान भर कर ढोते हैं। एक निजी दलाल इन रिक्शों और उन स्कूटर चालको को रोक कर पैसा वसूलता है जो स्कूटर पर स्बजी ढोते है, रिक्शावालों के अनुसार वह उस पैसे को यातायात पुलिस को पहुंचाता है।
Arrest : RPF सब इंस्पेक्टर के हत्या का आरोपी सिपाही महज 4 घंटे में गिरफ्तार
यह सब पुलिस एवं ट्रैफिक कार्यलय के आसपास ही होता है इसलिए वे इस बात से इनकार भी नहीं कर सकते कि वसूलने वाला व्यक्ति उनका आदमी नहीं है और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। इसके अलावा रिक्शा वाले भी अपने को निर्दोष नहीं कह सकते क्योंकि यात्रियों को यदि आसपास जाना है तो वे इंकार कर देते हैं और रिक्शा को फल भाजी ढोने में इस्तेमाल करते हैं।

