मंत्रालय कर्मी वाट्सअप पर रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार
मुंबई – मंत्रालय के गृह विभाग में काम करने वाले एक लिपिक को भ्रष्टाचार निरोधक बयूरो ने पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
बयूरो से मिली जानकारी के अनुसार लिपिक अविनाश गलांडे मंत्रालय के गृह विभाग में बतौर लिपिक काम करता है। इसी विभाग में एक व्यक्ति ने रिवाल्वर के लायसेंस के लिए अर्जी दी हुई थी। इस अर्जी को आगे बढ़ाने और लायसेंस जारी करने के लिए गलांडे ने अर्जदार से पांच हजार की रिश्वत मांगी और इस मांग को गलांडे ने अर्जदार को उसके व्हाट्सअप पर भी भेज दिया। इसके बाद अर्जदार ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक बयूरो से कर दी। बयूरो ने शनिवार को गलांडे को पांच हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

