रिक्शा चालक का पुत्र बना सीए, हुआ सत्कार
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। पंपहाउस शेयरिंग रिक्शा चालक-मालक संघटन के सदस्य व अंधेरी पूर्व निवासी अविनाश पवार के पुत्र कुमार ओमकार अविनाश पवार को सीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उसका सत्कार किया गया।
विश्वकर्मा समाज ने एकता के लिए पहल की, सांताक्रुज में लल्लूराम विश्वकर्मा का हुआ सत्कार
पंपहाउस शेयरिंग रिक्शा चालक-मालक संघटन की ओर से अंधेरी ( पू. ) स्थित कोयला कंपाउंड में आयोजित सत्कार समारोह में अंधेरी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक राजीव सकपाल ने कुमार ओमकार अविनाश पवार का सत्कार कर कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी चाबी है,जिससे हर दरवाजा खोला जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कुमार ओमकार अविनाश पवार ने सीए की परीक्षा पास कर यह साबित कर दिया है कि होनहार बच्चे परिस्थितियों के गुलाम नहीं होते। होनहार बच्चे अपनी लगन और मेहनत से अपना मुकाम हासिल कर ही लेते हैं।
अंधेरी में 5,000 करोड़ रुपये के श्रम अस्पताल को अडानी को देने की साजिश !: राजेश शर्मा
इस अवसर पर अंधेरी पुलिस स्टेशन के एसआई सुनील मोहिते, संतोष देशमुख, संतोष पावसकर
सहित बड़ी संख्या में शेयरिंग रिक्शा चालक- मालक संघटन के कार्यकर्ता,पदाधिकारी तथा क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।
यूपी सरकार की मंशा आर्थिक मजबूती, नौजवानों को रोजगार मिले: जायसवाल

