FEATURED

यूपी सरकार की मंशा आर्थिक मजबूती, नौजवानों को रोजगार मिले: जायसवाल

शीतला प्रसाद सरोज

मुंबई। मुंबई प्रवास पर आए यूपी सरकार के राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बड़ी तेजी से विकास के पथ पर चल पड़ा है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश आर्थिक रूप से मजबूत हो और नौजवानों को रोजी-रोजगार मिले।

शनिवार को अंधेरी पूर्व के चकाला में उद्योगपति व भारतीय कलचुरि जायसवाल समवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालचंद गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों की सभा हुई। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने व्यापारियों को उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए आह्वान कर, कहा कि भारत विश्वपटल पर आर्थिक रूप से काफी मजबूत हो रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश भी आर्थिक रूप से मजबूत हो।

विधायक हितेंद्र ठाकुर की मनपा में स्थानीय और संविदा कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में वरीयता देने की मांग

 

उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार ने रोजी-रोजगार करने के लिए व्यापारियों को सुनहरा मौका दिया है। उद्यमियों को काफी सहूलियत दी जा रही है कि वे उद्योग धंधा लगाएं। जायसवाल ने कहा कि जब हमारे यहां रोजी-रोजगार के साधन मुहैया होंगे,तब प्रदेशवासियों को खासकर नौजवानों को रोजी-रोटी के लिए किसी दूसरे प्रान्त में जाना नहीं पड़ेगा और हम आर्थिक रूप से मजबूत भी होंगे।

सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया-डॉ.जे.पी.शुक्ला

इस अवसर पर उद्योगपति लालचंद गुप्ता, दिनेश जायसवाल, प्रवीण भाई मारू, सूरज जायसवाल, सुशांत यादव, राम प्रसाद गुप्ता, कृष्णकांत जायसवाल, अशोक जायसवाल, करुणेश जायसवाल, रवि गुप्ता, दिनेश गुप्ता, धीरज गुप्ता, विजय जायसवाल, मोहन कलवार, अरविंद जायसवाल मितेश गुप्ता, निलेश गुप्ता, राम बचन ‘गुड्डू’ गुप्ता, अशोक गुप्ता, राकेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में उद्योग जगत की जानी-मानी हस्तियां उपस्थित थीं।

शिवसेना नेता अनिल परब के खिलाफ ED In Action

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *