कल्याण-डोंबिवली में हिंदी गौरव का महोत्सव: प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान करेगी हिंदी भाषी जनता परिषद
कल्याण-डोंबिवली में हिंदी भाषी समाज की सबसे प्रतिष्ठित और सक्रिय संस्था हिन्दी भाषी जनता परिषद अपने 34वें वर्ष में एक बार फिर शिक्षा और संस्कृति के सम्मान का भव्य आयोजन करने जा रही है।
परिषद ने विगत 33 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य पर कक्षा दसवीं (सन 2025-2026) में उत्तीर्ण प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के गौरव समारोह का आयोजन किया है।
कब और कहाँ होगा समारोह?
दिनांक: 13 सितम्बर 2026, रविवार
समय: सायं 5:30 बजे
स्थान: सर्वेश सभागृह, ताई पिंगले चौक, दूसरा मजला, तिलक रोड, डोंबिवली (पूर्व)
इस गरिमामयी समारोह की अध्यक्षता संजय निरुपम जी (पूर्व सांसद सदस्य व अध्यक्ष, उत्तर भारतीय शिवसेना मुंबई प्रदेश) करेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका आयुक्त अभिनव गोयल , और मुंबई आयकर आयुक्त पंकज द्विवेदी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बीजेपी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष और डोंबिवली से विधायक रविंद्र चव्हाण और कल्याण ग्रामीण के विधायक राजेश गो. मोरे भी उपस्थित रहेंगे।
इसके साथ अतिथि विशेष के रूप में डा. अविनाश तल्लेले (M.D. DM कैंसर विशेष तज्ञ) किरण प्रमोद कुमार चौबे (उप सभापति, महिला बाल कल्याण विभाग, अंबरनाथ नगर परिषद) • डा. दिनेश गुप्ता (कैरियर मोटिवेटर, Limca Book of Record Holder, Time Guinness World Record Holder) उपस्थित रहेंगे।
परिषद के अध्यक्ष विश्वनाथ दूबे, महामंत्री त्रिलोकीनाथ जायसवाल और पूरी कार्यकारिणी ने सभी हिंदी प्रेमी नागरिकों, अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि इस समारोह में सहभागी बनकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाएं और कार्यकर्ताओं के उत्साह को वंदित करें।
33 सालों से हिंदी, हिंदुत्व और शिक्षा के लिए समर्पित
हिन्दी भाषी जनता परिषद केवल एक संस्था नहीं, बल्कि डोंबिवली-कल्याण के लाखों हिंदी भाषियों का परिवार है।
संस्था का ध्येय स्पष्ट है – “संपूर्ण हिन्दी भाषी समाज को संगठित कर उनके शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए उसके विकास हेतु समय-समय पर समाज को जागृत करने का प्रयास।”

