मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में 36वें राष्ट्रीय खनन अभियंता सम्मेलन का किया उद्घाटन, प्रख्यात अभियंताओं को किया सम्मानित
नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज नागपुर में ‘माइनिंग फॉर विकसित भारत @ 2047′ थीम पर आयोजित ’36वें नेशनल कन्वेंशन ऑफ माइनिंग इंजीनियर्स एंड नेशनल सेमिनार’ का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री एड. आशीष जयसवाल, इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के अध्यक्ष मनीष कोठारी, माइनिंग इंजीनियरिंग डिवीजन बोर्ड (IEI) के अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र सुमन, IEI-NLC के अध्यक्ष डॉ. संदीप शिरखेडकर, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत पांडे सहित खनन क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस सम्मेलन में देश के खनन क्षेत्र के भविष्य, सतत खनन, आधुनिक तकनीक और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में खनन उद्योग की भूमिका पर विस्तार से मंथन किया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवा को डिजिटल बूस्ट, महाराष्ट्र की स्वास्थ्य व्यवस्था होगी और ज्यादा स्मार्ट और पारदर्शी
उत्कृष्ट अभियंताओं का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देशभर में खनन अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अभियंताओं को ‘एमिनेंट इंजीनियर पुरस्कार’ और ‘IEI यंग इंजीनियर्स पुरस्कार’ से सम्मानित किया।
‘एमिनेंट इंजीनियर पुरस्कार’ से सम्मानित व्यक्ति:
• डॉ. हेमंत पांडे – अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (नागपुर)
• फ्रैंकलिन जयकुमार एन. – निदेशक (तकनीकी), साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (छत्तीसगढ़)
• श्रीपाद नाईक – निदेशक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रॉक मैकेनिक्स (कर्नाटक)
• डॉ. ईश्वरदास एल. मुथ्रेजा – सेवानिवृत्त प्रोफेसर (खनन), वीएनआईटी, नागपुर
‘IEI यंग इंजीनियर्स पुरस्कार’ से सम्मानित व्यक्ति:
• डॉ. देबाशीष मिश्रा – वैज्ञानिक (D), सीएसआईआर-सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च, धनबाद
• डॉ. आशीष कुमार विश्वकर्मा – सहायक प्रोफेसर (खनन अभियांत्रिकी), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायपुर
• डॉ. अली मुर्तुजा शेख – मैनेजर (माइनिंग), श्यामसुंदरपुर कोलियरी (पश्चिम बंगाल)
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और कहा कि देश की प्रगति में खनन अभियंताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

