समाज सेवा में मिसाल: अग्रवाल समाज कल्याण का 32वां शीतल जल प्याऊ, 19 सितंबर को होगा भव्य शुभारंभ
कल्याण, महाराष्ट्र: परोपकार को परम धर्म मानकर निरंतर मानव सेवा में अग्रसर अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.), एक और सराहनीय पहल करने जा रहा है। संस्था द्वारा 32वें शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया जा रहा है।
यह शीतल जल सेवा मशीन श्री पुरुषोत्तम लाल मदनलाल जी भीमराजका एवं श्रीमती संतोष देवी पुरुषोत्तम लाल जी भीमराजका की ओर से समाज सेवा के भाव से सप्रेम भेंट की जा रही है।
इस पुनीत सेवा कार्य का भव्य शुभारंभ प्रसिद्ध समाज सेवक एवं उद्योगपति महेंद्र मांगीलाल जी अग्रवाल के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में प्रकाश अग्रवाल (खेतान) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग, सचिव नितिन अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष रजनीश कुमार अग्रवाल सहित समस्त कार्यकारिणी ने सभी समाजबंधुओं से इस सेवा यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की सादर अपील की है।
कार्यक्रम विवरण:
दिनांक: 19 सितंबर 2026, शनिवार
समय: दोपहर 12:00 बजे
स्थल: सेंट्रल हॉस्पिटल, उल्हासनगर-3
गौरतलब है कि अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा अब तक 31 प्याऊ लगाए जा चुके हैं, जो आम दिनों के साथ भीषण गर्मी में राहगीरों, मरीजों और आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। 32वें प्याऊ की स्थापना के साथ संस्था ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि “शीतल जल सेवा ही मानव सेवा है।”

