Social

Kalyan पूर्व में प्रसूति गृह शुरू करने की मांग को लेकर मनसे का आमरण अनशन

कल्याण – कल्याण पूर्व में स्थित मनपा के दवाखाने में प्रसूति गृह शुरू करने की मांग को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना MNS की कल्याण इकाई ने मनपा मुख्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू किया है।

किस साजिश के तहत डोंबिवली पूर्व की मनपा महिला प्रसूति गृह पिछले दस साल से बंद ?

मनसे के उपजिला अध्यक्ष उदय वाघमारे ,विभाग अध्यक्ष विवेक धुमाल और शाखा अध्यक्ष अवधूत राणे अनशन पर बैठे हैं। अनशनकर्ता उदय वाघमारे ने बताया कि कल्याण पूर्व में कल्याण डोम्बिवली मनपा KDMC का अति आधुनिक अस्पताल शुरू करने की मांग मनसे की तरफ से २००६ से की जा रही है।

अंधेरी में 5,000 करोड़ रुपये के श्रम अस्पताल को अडानी को देने की साजिश !: राजेश शर्मा

अस्पताल के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन भी किये गए लेकिन मनपा ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है। मार्च २०२१ में मनपा ने मनसे को लिखित आश्वासन दिया था कि कल्याण पूर्व की शक्तिधाम इमारत में ५० बेड का अस्पताल शुरू किया जाएगा लेकिन कुछ तांत्रिक अड़चने हैं उनको जल्द दूर किए जाने के प्रयास जारी हैं।

उल्हासनगर मनपा द्वारा जल रिसाव रोकने करोड़ों खर्च, फिर भी रोजाना हज़ारों लीटर पानी बह रहा है गटर में।

वाघमारे के अनुसार मनपा ने पत्र देकर अपना कर्तव्य पूरा किया है परन्तु अस्पताल शुरू नहीं हुआ है। जिसके चलते मनसे ने आमरण अनशन शुरू किया है। बता दें कि कल्याण मनपा द्वारा संचालित बाई रुक्मिणी बाई अस्पताल को शासकीय अस्पताल का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर मनसे के कल्याण शहर संघटक रुपेश भोईर ने केंद्रीय आरोग्य विभाग भी पत्र लिखा था।

पूर्णिमा टाकीज के चौराहे पर खुला गटर मौत को दे रहा निमंत्रण, बेपरवाह कल्याण मनपा

वहाँ से राज्य सरकार को उचित कदम उठाने की सूचना भी दी गयी है लेकिन अभी तक कुछ भी काम नहीं हुआ है। मनपा के अस्पतालों की स्थिति यह है कि कई बार मरीजों को इलाज के अभाव की वजह से निजी अस्पतालों में एडमिट करना पड़ता है।

रेल यात्रियों की शिकायतों को दबाने के लिए ही सक्रिय है रेल मंत्रालय का टि्वटर हैंडल @RailwaySeva

मनसे के पूर्व विधायक प्रकाश भोईर ने भी मंगलवार को अनशनकारियों से मिलकर सारा मामला समझा और कहा कि कल्याण डोम्बिवली मनपा के अधिकारीगण और खासकर आरोग्य विभाग लापरवाह हो गया है। कर दाताओं को उचित स्वास्थ्य सेवा तक नहीं मिल पा रही है।

ठंडे बस्ते मे चली गई कल्याण स्टेशन के प्रतिक्षालय को उचित जगह स्थापित करने की योजना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *