नायगांव पूर्व मे ब्राह्मण सेना का परिचय सम्मेलन संपन्न
मुख्य अतिथि ब्राह्मण सेना प्रमुख मनीष ‘दादा’ जोशी का भव्य स्वागत
प्रेम चौबे
नायगांव पू. सोमेश्वर नगर मार्डन स्कूल में रविवार ब्राह्मण सेना द्वारा परिचय स्नेह सम्मेलन आयोजित किया गया था, इस परिचय सम्मेलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे ब्राह्मण परिवार उपस्थित रहे, हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से कार्यक्रम का श्री गणेश हुआ.
फिर तारीख ! महाराष्ट्र मे जारी सत्ता संघर्ष मे सर्वोच्च न्यायलाय की फिर नई तारीख !!
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे ब्राह्मण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष ‘दादा’ जोशी द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा प्रयास सभी ब्राह्मण समाज को एकजुट करने का रहा हैं, जिससें आपसी भाईचारा बना रहे और सशक्त ब्राह्मण समाज का निर्माण हो सके यदि किसी भी ब्राह्मण परिवार को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना तत्काल रूप से पड़ जाए तो उस समस्या का निवारण शीघ्रातिशीघ्र किया जा सके.
अंधेरी में 5,000 करोड़ रुपये के श्रम अस्पताल को अडानी को देने की साजिश !: राजेश शर्मा
अध्यक्ष ने आगे कहा कि ब्राह्मण भाइयों की सेवा करते हुए मुझे बहुत आत्मसंतुष्टि मिलती है, तथा ब्राह्मण परिवार के लिए मै सदैव अपनी क्षमतानुसार हमेशा उपलब्ध हूँ,और रहूंगा ब्राह्मण समाज में किसी भी प्रकार की समस्या का सामाधान कर उक्त समस्या को सुलझाने का वादा करते है।
किस साजिश के तहत डोंबिवली पूर्व की मनपा महिला प्रसूति गृह पिछले दस साल से बंद ?
विशेष अतिथि के रूप में नायगांव के पूर्वसभापति बेटा दादा अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम मे उत्साह बढ़ाते रहे, तथा भविष्य में ब्राह्मण परिवार के लिए हर तरह से सहयोग करने का संकल्पित वचन दिया जिसका उपस्थित जनसमुदाय द्वारा ताली बजाकर स्वागत किया गया.
उत्तर भारतीय महासंघ का समाज के लिए अभूतपूर्व योगदान: भगतसिंह कोश्यारी
ब्राह्मण सेना नायगांव शहर अध्यक्ष राजेश कुमार पांडे ने कहा कि ब्राह्मण एकता के लिए उठाया गया यह सार्थक प्रयास सराहनीय हैं। ब्राह्मण सेना के सक्रिय पदाधिकारी व राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख लोली तिवारी, व मिड़िया प्रभारी विनय पांडे, अधिवक्ता अजय मिश्रा, अधिवक्ता अंधेरी बार एसोसिएशन सचिव राजेश जी पाण्डेय ,पालघर जिला सचिव महेंद्र त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ उपस्थित रहे.
रेल यात्रियों की शिकायतों को दबाने के लिए ही सक्रिय है रेल मंत्रालय का टि्वटर हैंडल @RailwaySeva
अधिवक्ता कौशल शर्मा ,विमल तिवारी, नितिन मिश्रा , राजकुमार शर्मा , रामसदन , विमलेश दुबे , अमित दुबे , धर्मेन्द्र मिश्रा , दुर्गेश मिश्रा , आनंद सिंह , रामशंकर मिश्रा,धनराज रसाल,उमाशंकर पाण्डे, पंडित रवि पाठक, पंकज पाण्डेय, संगम पाण्डेय , पंडित शेषनारायण तिवारी , विक्रम पाण्डे व मॉर्डन स्कूल के प्रिंसीपल पाण्डेय सहित तमाम लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

