Political

कल्याण: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की महिलाएं शिवसेना (UBT) में शामिल

कल्याण- चुनावी जंग के बीच रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार ) और कांग्रेस की महिलाओं ने कल्याण शिवसेना विधानसभा सह संगठक रूपेश चंद्रकांत भोईर के नेतृत्व में शिवसेना ( उद्धव गुट ) में प्रवेश कर सभी को चौंका दिया है।

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के सचिव पद पर किशोर शेलके की नियुक्ति

रविवार को कल्याण पश्चिम के गीता सभागृह में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन में यह पक्ष प्रवेश किया गया।

इस अवसर पर शिवसेना के तमाम नेता और महिला आघाडी की शहर संगठक सुनिता धारगलकर , महिला संगठक रंजना रविन्द्र सांगले, रूपाली रुपेश भोईर, उप जिला प्रमुख विजय काटकर, जिला सचिव जयेश वाणी, तुषार राजे, उप शहर प्रमुख बाला परब, अरूण बागवे और शाखा प्रमुख सादिक शेख सहित सैकडो की संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे।

कल्याण डोंबिवली के सभी ४ विधानसभा सीट पर काम नहीं करेंगे कांग्रेसी

पक्ष प्रवेश करने वाली महिलाओं में शबनम शेख, रानी गुप्ता, स्नेहा धनगर, जकिया शेख प्रमुख रूप से सैकडों महिलाओं के साथ उपस्थित थीं ।