Political

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव: कांग्रेस से एडवोकेट नवीन सिंह पैनल 09 से चुनावी मैदान में

कल्याण: कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव 2025-2026 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार अभियान को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से पैनल क्रमांक 09 के लिए एडवोकेट नवीन सिंह (सर्वसाधारण उम्मीदवार) का नाम चर्चा के केंद्र में है।

हिंदी भाषी भाजपा कार्यकर्ता की कथित हत्या के मामले में नामजद आरोपी को टिकट देने से उत्तर भारतीय मतदाताओं में आक्रोश

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव है नवीन सिंह

चुनावी मैदान में पूरी ताकत से उतरे नवीन सिंह का कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठों का भी पूरा समर्थन प्राप्त है क्योंकि नवीन सिंह खुद प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पद पर विराजमान है। इसीलिए पार्टी स्तर पर भी उन्हें पूरा समर्थन और सहयोग मिल रहा है।

हिंदीभाषी ‘वोट बैंक’ या सिर्फ ‘मोहरा’? कल्याण-डोंबिवली में भाजपा के ‘अज्ञात’ आत्मविश्वास का सच!

चुनावी रणनीतियों और अपील पर जोर

कांग्रेस ने इस बार अनुभवी और शिक्षित चेहरों पर दांव लगाया है। एडवोकेट नवीन सिंह के समर्थकों का दावा है कि उनके जुझारू स्वभाव और जनसेवा के लिए समर्पण के कारण उन्हें वार्ड में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पैनल 09 में कांग्रेस का मजबूत संगठन और नवीन सिंह की स्वच्छ छवि अन्य दलों के लिए कड़ी चुनौती पेश कर रही है। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में जनता किसे अपना आशीर्वाद देकर महानगरपालिका की सत्ता तक पहुंचाती है।