जेपी यादव मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बने
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। कांग्रेस नेतृत्व ने संगठन को मजबूत और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से जोगेश्वरी ( पश्चिम ) निवासी जेपी यादव को मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी ( pcc member) का सदस्य नियुक्त किया। यह नियुक्ति कांग्रेस नेतृत्व ने जेपी यादव द्वारा पार्टी के प्रति किए गए उनके योगदानों को देखते हुए किया है।
गौरतलब है कि जेपी यादव की वर्सोवा कांग्रेस में एक जुझारू पदाधिकारी के रूप में गणना की जाती है।यादव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व.सुनील दत्त के जमाने से ही एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में अपनी शुरुवात की थी, जो लगभग 30 वर्षों तक पूर्व विधायक बलदेव खोसा के साथ रहकर कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने का कार्य किया है।
अपनी नियुक्ति प्रसन्नता जाहिर करते हुए जेपी यादव ने कहा कि पार्टी ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्य बनाकर उन्हें सम्मान और जवाबदारी दी है, उसके मद्देनजर संगठन का जनाधार बढ़ाने में वह कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेंगे।
यादव की नियुक्ति पर पूर्व विधायक बलदेव खोसा, सिद्धार्थ खोसा, एड. अवनीश सिंह एड. प्रतिभा सिंह, मनोरमा सिंह रामकरन यादव, निम्मी रिजवी, खालिद खान, रहमान, सुनील दुबे, एमएम कश्मीरी, गफूर खान, अवनीश सिंह, जालिम सिंह, नौशाद खान, वोटलाल सिंह, राज गुप्ता, रामकरन यादव, अलिसा रिजवी, संतोष यादव, जय गुप्ता, एमएम यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जाहिर की है।
There is noticeably a bundle to know about this. I assume you made certain nice points in features also.