महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित करेगा अलंकार क्रिएशन ट्रस्ट
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। महिला दिवस के उपलक्ष्य में अलंकार क्रिएशन ट्रस्ट व नारी सशक्तिकरण संस्था की ओर 10 मार्च को शाम 7 बजे विले पारले ( प.) स्थित इस्कॉन सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

इस बाबत कार्यक्रम आयोजक मनपा के/ पश्चिम प्रभाग समिति की पूर्व अध्यक्ष और अलंकार क्रिएशन ट्रस्ट की ट्रस्टी सुधा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम मेडिकल, शिक्षा, साहित्य, पुलिस सेवा और व्यापार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाली कुल 57 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा,जिसमें से एक महिला को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक अमित साटम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

