Social

भाजपा नेता शिवाजी आव्हाड द्वारा ठाणे, दिवा, पनवेल लोकल शुरू करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी भटके विमुक्त मोर्चा के प्रदेश सरचिटणीस ने शिवाजी आव्हाड ने केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे को पत्र लिखकर ठाणे, दिवा, पनवेल लोकल शुरू करने की मांग की है।

वरिष्ठ भाजपा नेता शिवाजी आवाज द्वारा केंद्रीय मंत्री दानवे को लिखे पत्र के अनुसार कल्याण ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के आगासन, कटाई, निलजे, पडले, कोल्हे, देसाई, खोणी गांव के साथ लोढ़ा ग्रुप का हजारों लोगों के लिए गृहसंकुल है.

इसमें बड़ी संख्या में नागरिक रहते हैं और अपने कामकाज के लिए मुंबई के साथ पनवेल की तरफ की एमआईडीसी में भी जाते हैं। इन लोगों के यातायात की सुविधा के नाम पर सिर्फ सड़क मार्ग ही है. और राज्य सरकार की सरकारी बस सेवा है।

और इस सड़क मार्ग में हमेशा ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है जिससे इस क्षेत्र के नागरिकों को अपने काम पर जाने या फिर अन्य जगहों के लिए भी यातायात संबंधी बड़ी समस्या का रोज सामना करना पड़ रहा है।

यहां के नागरिकों के लिए यहां से एक मात्र यातायात की सुविधा राज्य सरकार की बस है जिसमें सुबह से शाम तक भीड़ रहती है।

शिवाजी आव्हाड ने केंद्रीय रेलवे मंत्री को पत्र लिखकर पनवेल दीवा और थाने के बीच में सुबह और शाम 10-10 लोकल गाड़ियों की शुरुआत करने की मांग की है इससे यहां की लाखों निवासियों को हर रोज होने वाली यातायात संबंधी समस्या से निजात मिल पाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *