कल्याण में सीरियल रेप की भयानक घटना, पीड़ित लड़की ने आत्महत्या की, आठ गिरफ्तार, साकेत बिल्डर्स का मालिक का बेटा मास्टरमाइंड*
*कल्याण* में सीरियल रेप की दिल दहला देने वाली घटना हुई है। पीड़ित लड़की ने आत्महत्या कर ली है और इस आरोप में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कल्याण के प्रसिद्ध भवन निर्माता साकेत ग्रुप के मालिक का बेटा इस कांड में मास्टरमाइंड है।
बुधवार को कल्याण (पूर्व) की कोलसेवाड़ी पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम प्रमेय तिवारी, विजय यादव, कृष्णा जायसवाल, सन्नी उर्फ निमेष ठाकुर, आनंद दुबे, शिवम पांडेय, निखिल मिश्रा और काजल जायसवाल हैं। 12 जून 2022 की रात 10.30 बजे पीड़ित लड़की ने अपनी इमारत की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
पीड़ित लड़की के परिजनों के अनुसार काजल जायसवाल और पीड़ित लड़की दोनों फ्रेंड थे। सबसे पहले काजल के भाई कृष्णा ने लड़की से दोस्ती की। कृष्णा ने उसके साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो बना लिया। यही वीडियो जिस जिस ने भी देखा उसने लड़की को ब्लैकमेल कर उसके साथ बलात्कार किया। कुछ और लोगों ने भी वीडियो बनाए। काजल जायसवाल सभी लड़कों को बलात्कार करने में हेल्प करती थी।
यह सिलसिला वर्ष 2018 से शुरू हुआ था। जब लड़की की उम्र 15 साल रही होगी। पुलिस ने प्रमेय तिवारी को भी गिरफ्तार किया है जो *साकेत ग्रुप* के मालिक *जयेश तिवारी* का बेटा है। पुलिस ने फिलहाल आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद बलात्कार और अन्य धाराएं जोड़ी जायेंगी।
Sources – ABI News