दावड़ी रोड वासियों को पानी देने में कल्याण मनपा द्वारा लगातार लापरवाही बरतने के विरोध में उग्र धरना
कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका द्वारा यहां के गोलवली, दावडी रोड और सेंट जॉन स्कूल परिसर के वासियों को भीषण पेयजल समस्या के बारे में लगातार लापरवाही किए जाने के विरोध में स्थानीय पूर्व भाजपा नगरसेवक रमाकांत पाटिल और जालंधर पाटिल के नेतृत्व में रीजेंसी अंनतम के गेट पर विशाल उग्र धरना का आयोजन किया गया है।
यह भी पढे – डोंबिवली ग्रामीण में भीषण पेयजल संकट पर कल्याण मनपा और एमआईडीसी अधिकारियों में “तू चोर तू चोर” का खेल
इस धरना आंदोलन के प्रमुख रमाकांत पाटिल के अनुसार कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका प्रशासन जब तक यहां के गोलवली, दावडी रोड और सेंट जॉन स्कूल परिसर के नागरिकों की पेयजल समस्या हल नहीं करता है तब तक यह आंदोलन अनवरत चालू रहेगा।
यह भी पढे – झोल! रीजेंसी अंनतम देगी कल्याण मनपा को पानी, तब बुझ सकेगी दावड़ी वासियों की प्यास
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याण डोंबीवली मनपा अधिकारी और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल के अधिकारियों ने अपनी मनमानी करते हुए यहां के विशाल निर्माणाधीन गृह संकुल रीजेंसी अंनतम को 3 एमएलडी पानी आवंटित कर दिया है।
इससे जहां के गोलवाली दावड़ रोड और व्यंकटेश पेट्रोल पंप के पीछे के सेंट जॉन स्कूल के आसपास के निवासियों को पिछले 7 महीने से पेयजल की भीषण समस्या का सामना करना पड़ रहा है
यह भी पढे – कल्याण मनपा आयुक्त के कर्तव्यदक्षता पर सवाल, ट्विटर पर बवाल
यहां के नागरिकों के घरों के नल में महीनों से एक बूंद पानी नहीं आ रहा है।
इस बाबत कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने इस विषय पर निजी रूप से ध्यान दिया था और दावड़ रोड के अनेक नागरिकों को उन्होंने यथाशीघ्र यह समस्या हल होने का आश्वासन दिया था।
यह भी पढे – दावड़ी रोड की पेयजल समस्या जल्द खत्म होगी, कर्तव्यदक्ष मनपा आयुक्त विजय सूर्यवंशी का आश्वासन
4 दिन पूर्व दावड़ी रोड निवासी संतोष पाल को मनपा आयुक्त ने पाल के व्हाट्सएप मैसेज का जवाब देते हुए “वी आर ट्राइंग आवर वेस्ट” का मैसेज दिया था.
बावजूद उसके आज शुक्रवार को दावड रोड और सेंट जॉन स्कूल के आसपास पानी देने के लाइन का काम जस के तस पड़ा था।
यह भी पढे – रिजेंसी अनन्तम के कारण दावड़ी रोड के ५००० लोग पानी के लिए दर दर भटकने को मजबूर
आज सुबह इस बाबत यहां से पूर्व नगरसेवक रमाकांत पाटिल ने मनपा के जल अभियंता वाघमारे को सूचित किया और मनपा द्वारा किए जा रहे इस लापरवाही के विरोध में धरना आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी और आंदोलन शुरू कर दिया है।
हालांकि कल्याण मनपा जल अभियंता वाघमारे ने दावड़ी रोड और सेंट जॉन स्कूल के लिए आवश्यक पानी की लाइन पूर्ण होने का आश्वासन दिया है और रमाकांत पाटिल से धरने पर नहीं बैठने का निवेदन भी किया।
लेकिन रमाकांत पाटिल और जालंधर पाटिल ने जब तक दावरी रोड और सेंट जॉन स्कूल क्षेत्र के नागरिकों की पेयजल समस्या खत्म नहीं होती है तब तक धरने पर बैठे रहने की चेतावनी कल्याण मनपा जल अभियंता वाघमारे को दी है।

