FEATURED

कल्याण मनपा के बी वार्ड के अधिकारी, अवैध फेरीवालों को रोकने में असमर्थ

काफी समय से पूणिर्मा टाकीज के सामने के रहवासी कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के अधिकारीयो का ध्यान पूणिर्मा टाकीज के सामने खासकर वल्लभ टावर एवं वल्लभ हाइटस के मुख्य द्वार के पास लगाये जा रहे अवैध फेरिवालो की ओर दिला रहे है।

लेकिन मनपा अधिकारियों का ध्यान इस तरफ नही जा रहा है। स्थानीय लोगो का कहना है कि केडीएमसी के करमचारीयो की बिना साठगांठ के यहा धंधा लगाना संभव नही है।

दिखाने के लिये जब फेरीवालो को उठाने के लिये कल्याण मनपा की गाड़ी आती है तो उसकी सूचना पहले ही इन फेरीवालो को मिल जाती है और वह आने वाले करमचारीयो की सेवा मे जुट जाते है,

वहाँ के रहवासीयो का कहना है इस बाबत कई बार बी वार्ड के अधिकारियों के अलावा कल्याण मनपा आयुक्त को भी लिखित रुप से जानकारी दी गई लेकिन कुछ भी रिजल्ट नही निकला है।

यह भी। पढ़े – कल्याण पश्चिम के बल्लभ टावर और बल्लभ हाइट के नागरिकों की फेरीवालों के विरुद्ध शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *