नंदकिशोर नौटियाल जी का निधन, विनम्र श्रद्धांजलि…
मुंबई : वरिष्ठ पत्रकार नंदकिशोर नौटियाल का देहरादून में निधन। वे 89 वर्ष के थे। मुंबई से प्रकाशित लोकप्रिय साप्ताहिक हिंदी ब्लिट्ज की उन्होंने लंबे समय तक कमान संभाली और महानगर के हिंदी भाषी समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों का नेतृत्व किया।
‘महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी’ के सचिव और कार्याध्यक्ष के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रसिद्ध तीर्थस्थल बद्री केदारनाथ की मंदिर समिति के वे अध्यक्ष रहे।

