FEATURED

कल्याण में धूमधाम से मनाया जाएगा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव, ‘माता की चौकी’ और मेधावी बच्चों का होगा सम्मान

कल्याण में धूमधाम से मनाया जाएगा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव, ‘माता की चौकी’ और मेधावी बच्चों का होगा सम्मान

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण (रजि.) द्वारा अहिंसा एवं समाजवाद के प्रणेता, अग्रकुल पिता महाराजा अग्रसेन जी की 5980वीं जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर समाज द्वारा सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का विशेष आयोजन किया जाएगा।

भजन संध्या और मेधावी बच्चों का सम्मान अग्रवाल समाज कल्याण के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग के अनुसार, इस अवसर पर ‘भव्य माता की चौकी’ का आयोजन किया गया है। इसमें टी-सीरीज़ मुंबई के प्रसिद्ध गायक पवन कुमार शर्मा अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया जाएगा।

सेंट्रल अस्पताल में अग्रवाल समाज ने 32वें प्याऊ का किया लोकार्पण, भीषण गर्मी में मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी राहत उल्लासनगर:

कार्यक्रम का विवरण

तिथि व समय: रविवार, 11 अक्टूबर 2026, शाम 6:30 बजे से।

स्थान: राज बैंकेट हॉल, रोशन पेट्रोल पंप के पास, मुरबाड रोड, कल्याण (पश्चिम)।

महाप्रसाद: रात्रि 9:30 बजे से महाप्रसाद का वितरण होगा। (उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए फलाहार/विशेष व्यवस्था की गई है)।

समाज सेवा में मिसाल: अग्रवाल समाज कल्याण का 32वां शीतल जल प्याऊ, 19 सितंबर को होगा भव्य शुभारंभ

मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रीजेंसी ग्रुप के मुख्य प्रबंध निदेशक महेश अग्रवाल शिरकत करेंगे।

इसके अलावा, कार्यक्रम में महेंद्र मांगीलाल जी अग्रवाल, योगेश जी अग्रवाल, संजय जी अग्रवाल, सुनील जी पोद्दार, पी. डी. सराफ जी, रजनीश डी. अग्रवाल जी, मुकेश जी जिंदल जी, संजय जी बाजोरिया, नितिन पी. अग्रवाल, प्रकाश जी खेतान, प्रदीप जी रुंगटा, नवीन जी बंसल, श्री नरेन्द्र जी अग्रवाल, डॉ. विवेक जी अग्रवाल एवं अनूप जी पोद्दार सहित समाज की कई गणमान्य हस्तियाँ उपस्थित रहेंगी।

कल्याण में 11 अक्टूबर को होगा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव

आयोजक मंडल अग्रवाल समाज कल्याण (रजि.) के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग, सचिव नितिन अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष रजनीश अग्रवाल एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य ने समाज के सभी बंधुओं से सपरिवार एवं ईष्ट-मित्रों सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का सस्नेह आग्रह किया है।