कल्याण में 11 अक्टूबर को होगा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव
*कल्याण में 11 अक्टूबर को होगा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव*
कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण (रजि.) की ओर से समाज के कुलपुरुष महाराजा अग्रसेनजी की 5180वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य जयंती महोत्सव का आयोजन रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को शाम 6:30 बजे राज वैकंट हॉल, रोशन पेट्रोल पंप के पास, मुरबाड रोड, कल्याण (प.) में किया जाएगा।
अग्रवाल समाज द्वारा कल्याण स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिये दिये गये स्टेचर एवं व्हील चेयर
समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर भव्य माता की चौकी के साथ समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक पवन कुमार शर्मा (टी-सीरीज, मुंबई) अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के पश्चात रात्रि 9:30 बजे से महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी तथा उपवास करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी।
समाज सेवा में मिसाल: अग्रवाल समाज कल्याण का 32वां शीतल जल प्याऊ, 19 सितंबर को होगा भव्य शुभारंभ
समाज के सचिव नितिन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीजेंसी ग्रुप के मुख्य प्रबंध निदेशक श्री महेशजी अग्रवाल होंगे। इसके अलावा श्री महेंद्र मांगीलालजी अग्रवाल, श्री योगेशजी अग्रवाल, श्री प्रदीपजी रूंगटा, श्री सुनीलजी पोद्दार, श्री पी. डी. सराफजी, श्री नरेंद्रजी अग्रवाल, श्री मुकेशजी जिंदल, डॉ. विवेक अग्रवाल, श्री प्रकाश खेतान, श्री संजयजी अग्रवाल, श्री नवीनजी बंसल, श्री संजय बाजौरिया, श्री रजनीश डी. अग्रवाल एवं श्री अनूप पोद्दार सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
समाज के प्रवक्ता श्री अनिल बंसल ने सभी अग्रवाल समाजबंधुओं से परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित समय पर उपस्थित होकर इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन की शोभा बढ़ाने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

