अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सेवा एवं कॉपी वितरण कार्यक्रम का आयोजन
कल्याण: सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने और शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा एक विशेष शैक्षणिक सेवा एवं कॉपी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस पहल के तहत राजा बहादुर मोतीलाल शिवलाल हिन्दी विद्यालय (जोशीबाग, कल्याण पश्चिम) में अध्ययनरत जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लगभग 1,000 कॉपियों का मुफ्त वितरण किया जाएगा। संस्था का मानना है कि “शिक्षा ही सच्चा उपहार है” और यह प्रयास बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
कार्यक्रम का विवरण:
आयोजक संस्था: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.)
दिनांक: गुरुवार, 20 अगस्त 2026
समय: दोपहर 12:00 बजे
स्थान: राजा बहादुर मोतीलाल शिवलाल हिन्दी विद्यालय, जोशीबाग, कल्याण (पश्चिम), ठाणे
प्रमुख अतिथि:
इस पुनीत कार्य में श्री प्रकाश अग्रवाल (खेतान) एवं श्री आलोक पोद्दार प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
अग्रवाल समाज कल्याण; टिटवाला स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए भेंट कीं व्हीलचेयर और डस्टबिन
आयोजकों ने समस्त समाजबंधुओं से इस शैक्षणिक सेवा कार्य में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने का आग्रह किया है।
संपर्क सूत्र:
कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी हेतु अनिल गर्ग (9819391151), नितिन अग्रवाल (9821065215) एवं रजनीश अग्रवाल (9969409878) से संपर्क किया जा सकता है।

