FEATUREDLatestNational

ढोंगी इमरान के बदलते चेहरे,कभी चेता रहा, तो कभी मिमिया रहा

(डी. यादव)

बालाकोट में भारतीय एयरफोर्स के ऐक्शन के बाद बुधवार सुबह जब पाकिस्तान की भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश नाकाम हो गई तो उसने अब शांति का राग अलापना शुरू कर दिया है. सीमा पर तनाव के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रधानमंत्री पाकिस्तान कार्यालय के ट्वीटर हैंडल से अपील करते हुए कहा है कि यदि युद्ध शुरू होता है तो यह मेरे अथवा नरेंद्र मोदी के हाथ  में नहीं रहेगा। इमरान खान ने शांति का राग अलापते हुए कहा कि अगर भारत आतंकवाद पर किसी तरह की बातचीत चाहता है तो हम तैयार हैं। इमरान ने कहा कि ऐसे मौके पर समझदारी का परिचय दिया जाना चाहिए। हमें एक साथ बैठकर बात करनी चाहिए।

 

पिएमओ पाकिस्तान द्वारा  प्रधानमंत्री  इमरान खान की तरफ से कहा,गया है कि ‘दुनिया के इतिहास में सभी लड़ाइयों को लेकर गलत अनुमान लगाया गया। जिन्होंने भी जंग शुरू की, वे नहीं जानते थे कि यह कहां जाकर खत्म होगी। इसलिए, मैं भारत से विनंती करना  चाहता हूं कि जो हथियार आपके पास हैं और हमारे  पास हैं, तो क्या हम सोच सकते हैं कि अगर तनाव बढ़ता है तो गलत अनुमान को हम बर्दाश्त कर सकते हैं?’

विश्व में  आतंकवाद के आका के रूप में  बदनाम पाकिस्तान  के प्रधानमंत्री की तरफ से कहा गया है कि हम नहीं चाहते कि दहशतगर्दी के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल किया जाए। अपनी सफाई में इमरान खान  ने कहा, ‘हम बातचीत करने के लिए तैयार थे। कल सुबह भारत की तरफ से ऐक्शन हुआ तो उसके बाद हमने अपने आर्मी चीफ से बात की। हमने फौरन जवाब नहीं दिया क्योंकि हमने पहले जांचा कि हमें किस तरह का नुकसान हुआ। आज हमने ऐक्शन लिया। हमारा पहले से प्लान था कि कोई डैमेज न हो।’ इमरान ने दावा किया, ‘भारत के 2 मिग पाकिस्तान की कार्रवाई में गिराए गए। पायलट्स हमारे साथ हैं।’

ज्ञात हो कि बुधवार सुबह भारतीय एयरफोर्स ने पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के एक फाइटर जेट को मार गिराया। हालांकि इस दौरान भारत के मिग 21 बाइसेन का एक पायलट लापता है। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक पाक ने कहा है कि पायलट उनके कब्जे में है। इस कार्रवाई में भारत का एक मिग 21 विमान नष्ट हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *