मुख्य टिकट निरीक्षक मुम्बई, ओमप्रकाश अग्रवाल को भावभीनी विदाई!
मुख्य टिकट निरीक्षक मुम्बई ओमप्रकाश अग्रवाल को आज सेवा निवृत्त होने पर टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण मुम्बई ने कल्याण स्टेशन पर एक सादा कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी बिदाई दी ! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कल्याण स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक प्रफुल्ल दास एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था के संस्थापक सदस्यदिवान सिंह पाटिल सेवा निवृत्त मुख्य टिकट निरीक्षक कल्याण उपस्थित थे,

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कल्याण स्टेशन प्रबंधक प्रफुल्ल दास ने एसोसिएशन द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की, एवं उन्हें आश्वासन दिया कि वह एसोसिएशन द्वारा किये गये कार्य करने में पूरी मदद करेंगे, कार्यक्रम का संचालन प्रमोद ठक्कर ने किया एवं उपस्थित लोगों का आभार एसोसिएशन के सचिव डी वी रमन्ना ने किया!

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती समृद्धि रेडकर, सुशील शर्मा,सुनिल सांभरे,एल डी सावंत, कृष्ण कुमार शर्मा, देवराज मीना यूं भी ठाकुर,ओ एस गोसाबी का सहयोग सराहनीय रहा, टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन ने अपने सदस्यों के परिवार के लिए २२ मार्च की शाम ७ बजे एक शाम परिवार के नाम का आयोजन कल्याण स्थित सीनियर रेलवे इंस्टीटूट कल्याण के मैदान में किया गया है। उसमें चोटी के कलाकारों के भाग लेने की संभावना हैं।

