सेंट्रल अस्पताल में अग्रवाल समाज ने 32वें प्याऊ का किया लोकार्पण, भीषण गर्मी में मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी राहत उल्लासनगर:
सेंट्रल अस्पताल में अग्रवाल समाज ने 32वें प्याऊ का किया लोकार्पण, भीषण गर्मी में मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी राहत
उल्लासनगर:
समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार अग्रणी रहने वाले अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा जनहित में एक और सराहनीय कदम उठाया गया है। संस्था की ओर से शनिवार को उल्लासनगर स्थित सेंट्रल अस्पताल परिसर में 32वें ठंडे पानी के प्याऊ का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस नए प्याऊ के शुरू होने से अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और आम जनता को इस भीषण गर्मी में पीने के स्वच्छ और ठंडे पानी की बड़ी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि यह 32वां प्याऊ श्रीमती एवं श्री पुरुषोत्तम लाल मदन लाल जी भीमराजका के विशेष आर्थिक व सामाजिक सहयोग से स्थापित किया गया है। उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि समाज के लिए सबसे बड़ी संतोष की बात यह है कि पूर्व में स्थापित सभी 31 प्याऊ आज भी व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं, जिससे रोजाना हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

प्याऊ का उद्घाटन जाने-माने समाजसेवी एवं उद्योगपति महेंद्र मांगीलाल जी अग्रवाल द्वारा किया गया। उन्होंने समाज द्वारा चलाए जा रहे इस सेवा कार्य की खुलकर सराहना की और भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रकाश खेतान ने भी संस्था के प्रयासों की तारीफ करते हुए ऐसे सामाजिक कार्यों में अपनी ओर से पूर्ण योगदान देने की इच्छा जताई।

इस पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन समाज के वरिष्ठ सदस्य वी. पी. मित्तल ने बेहद कुशलता से किया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अतिथियों और गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में राजीव गुप्ता, अनिल बंसल, तुलसीराम बंसल, अनूप बंसल, आत्माराम डिडवानिया और नरेश पी. भीमराजका का विशेष योगदान रहा, जिनके प्रति संस्था ने आभार प्रकट किया।
समाज सेवा में मिसाल: अग्रवाल समाज कल्याण का 32वां शीतल जल प्याऊ, 19 सितंबर को होगा भव्य शुभारंभ
इस अवसर पर अग्रवाल समाज के कई अन्य पदाधिकारी, सदस्य और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

