लोकल में भीड़ के कारण एक और डोंबिवलीकर की मौत
दो दिन पहले कोपर रेल्वे ट्रक क्रॉस करने में १ बच्चे और दो महिलाओ की मौत हो गई थी। कल फिर कोपर रेलवे स्टेशन पर ही लोकल में अत्यधिक भीड़ के कारण एक और युवक की मौत हो गई है। नितेंद्र विरेंद्र यादव (२० वर्ष) मृतक युवक का नाम है जो डोंबिवली के गोग्रासवाडी का रहने वाला है नितेंद्र यादव मुंबई के प्राइवेट कंपनी में काम करता था. सुबह करीब 9.30 बजे नितेंद्र डोंबिवली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 से मुंबई के लिए रवाना हुआ.
लोकल में बहुत भीड़ होने के कारण नितेंद्र अंदर नही जा सका, इसलिये वो दरवाजे पर लटक कर यात्रा कर रहा था। डोम्बिवली से कोपर के दरम्यान नितेंद्र लोकल से गिर गया,इसकी सुचना लोकल में सवार लोगो ने जीआरपी को दे दी.लेकिन लोकल से गिरने से उसकी मौत हो जाने की पुष्टि रलवे पुलिस ने की.

