Monday, September 21, 2026
TOP STORIES

सहारनपुर व मेरठ में ऑल इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक एम्प्लाइज ऑर्गेनाइजेशन की बैठकें संपन्न, अयोध्या अधिवेशन को लेकर बना रोडमैप

सहारनपुर व मेरठ में ऑल इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक एम्प्लाइज ऑर्गेनाइजेशन की बैठकें संपन्न, अयोध्या अधिवेशन को लेकर बना रोडमैप

राष्ट्रीय प्रभारी प्रकाश खांडेलकर का यूपी दौरा: सहकारी बैंक कर्मचारियों के राष्ट्रीय संगठन और 3 अक्टूबर के अयोध्या अधिवेशन पर हुई विस्तृत चर्चा

मेरठ में को-ऑपरेटिव बैंक एम्प्लाइज यूनियन का 55वां स्थापना दिवस भी धूमधाम से मनाया गया

सचिन शिंदे

सहारनपुर/मेरठ: इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक एम्प्लाइज ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय स्तर पर गठन और आगामी 3 अक्टूबर 2026 को अयोध्या में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के प्रवास पर आए संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी प्रकाश खांडेलकर और महाराष्ट्र से पधारे वरिष्ठ नेता सुभाष जी का सहारनपुर और मेरठ के जिला सहकारी बैंकों में जोरदार स्वागत किया गया, जहाँ दोनों स्थानों पर महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं।

सहारनपुर में संगठन की मजबूती पर मंथन जिला सहकारी बैंक, सहारनपुर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजय बर्मन ने की, जबकि संचालन अमित सैनी द्वारा किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय प्रभारी प्रकाश खांडेलकर ने सहकारी बैंक कर्मचारियों को एक सशक्त और एकजुट मंच प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के गठन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कर्मचारियों के हितों की रक्षा और राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

सहारनपुर में आयोजित इस बैठक में यूनियन के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, प्रदेश सहायक मंत्री दीपक कुमार, मुजफ्फरनगर के मंत्री नीरज शर्मा, मंडलीय मंत्री कीर्ति सिंह, अध्यक्ष नवीन सैनी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन सैनी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

मेरठ में स्थापना दिवस के साथ वेतन पुनरीक्षण पर चर्चा सहारनपुर के बाद मेरठ जिला सहकारी बैंक (DCB) में आयोजित कार्यक्रम में भी राष्ट्रीय प्रभारी प्रकाश खांडेलकर और सुभाष जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर को-ऑपरेटिव बैंक एम्प्लाइज यूनियन, उत्तर प्रदेश का 55वां स्थापना दिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश संरक्षक राजेश्वर सिंह ने संगठन की महत्ता रेखांकित की और सहकारी बैंक कर्मचारियों के लंबित वेतन पुनरीक्षण की प्रगति के बारे में जानकारी दी। बैठक का संचालन प्रदेश उपमहामंत्री नागेंद्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक मेरठ के अध्यक्ष, बैंक के सीईओ, बीएमएस सहकारिता प्रभारी अनिल गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री ईश्वर चौहान सहित मेरठ यूनिट के सभी सम्मानित पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

दोनों ही स्थानों पर 3 अक्टूबर को अयोध्या में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने और राष्ट्रीय स्तर पर कर्मचारियों की आवाज को बुलंद करने के संकल्प के साथ बैठकें संपन्न हुईं।