FEATUREDSocial

यदु यादव का सम्मान समारोह 25 को

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। यादव समाज की पारिवारिक परिचय पत्रिका ‘यदु यादव कोश’ की ओर से 25 अगस्त को शाम को 4 बजे अंधेरी ( पू.) के अंधेरी- कुर्ला रोड स्थित विशाल हॉल में मेधावी छात्रों सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम आयोजक एसएन यादव ने बताया कि कार्क्रम में यादव समाज के 40 ऐसे मेधावी छात्रों को ट्राफी और प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा, जो शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल किए हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा, उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई अध्यक्ष सुनील एल. यादव, विशेष अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र बहादुर यादव, विधायक सुनील प्रभु, केएस यादव, अजय यादव, धर्मेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *