शिवसेना जिलाप्रमुख पंकज देशमुख द्वारा सभी गणेश मंडल व सामाजिक संस्थाओं को धन्यवाद
*गणपति बाप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया*
*भक्तों ने नम आंखो से दी गणपति बाप्पा को विदाई*
प्रेम चौबे/
वसई ; गणपति बाप्पा मोरया, मंगलमूर्ती मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या” जैसे जयकार लगाते हुए भक्त गणों द्वारा वसई विरार शहर महानगर पालिका के विभिन्न तालाबो व कृत्रिम तालाबो में बप्पा को विसर्जित किया गया। इस दौरान मनपा अधिकारी, पुलिस अधिकारियों और स्थानीय नेता गण भी मौजूद थे।
हालाँकि, विसर्जन के दरम्यान विभिन्न सामाजिक संघटना, राजनीतिक पार्टी व व्यापारी संघटना आदि द्वारा गणेश भक्तों के लिए जलपान व महाप्रसाद का आयोजन किया था।
गौरतलब हो कि शुक्रवार को (9 सितंबर ) विसर्जन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे। चप्पे – चप्पे पर पुलिस बल तैनात की गयी थी।
ज्ञात हो कि गणेश चतुर्थी के साथ ही बीते 11 दिनों से चल रहे गणशोत्सव का समापन हो गया। तालुका भर में ढोल नगाड़ों की धूम और कड़ी सुरक्षा के बीच गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
इस दौरान हर ओर ‘‘गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ती मोरया, पुढ़च्यावर्षी लवकर या’’ के जयकारे नारे जमकर लगाये गये। शुक्रवार को भगवान गणेश की अंतिम विदाई के वक्त लोग सड़कों पर नाचते और गाते दिखाई दिए।
वसई विरार शहर महानगरपालिका जनसंपर्क अधिकारी गणेश पाटिल ने बताया कि 9 सितंबर को कुल 3429 गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया गया ,जिसमे से 2041 मूर्तियों का विसर्जन कृत्रिम तालाब में किया गया है।
शिवसेना जिला प्रमुख पंकज देशमुख ने कहा कि इस वर्ष कोविड-19 के बाद पहली बार गणेशोत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया है। पुलिस प्रशासन, वविश मनपा और जिला प्रशासन पिछले 10 दिनों से दिन-रात काम कर रहे थे,ताकि इस खुशी के उत्सव को सुचारू रूप से आयोजित किया जा सके। आपकी अमूल्य सेवा के बिना यह संभव नहीं था।
साथ ही सभी सामाजिक संगठनों, गणेशोत्सव मंडलों, गैर सरकारी संगठनों और आम नागरिकों का इस पर्व को व्यवस्थित करने में बड़ा योगदान और बहुत सार्थक सहयोग है।

