National

प्रयागराज कुंभ में आज मनाया गया गणतंत्र दिवस

प्रयागराज कुंभ में आज पूर्ण उत्साह और देशभक्ति के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा, संतों और ऋषियों ने भी गणतंत्र दिवस मनाने के लिए अपने शिविरों में तिरंगा फहराया। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए सेक्टर 14 में बाबा बालकेश्वर नाथ द्वारा एक शिविर लगाया गया। आज प्रातः संतों और शहीदों के परिजनों द्वारा तिरंगा फहराया गया। इसी प्रकार, अटल अखाड़े के संतों और साधकों ने भी अपने अखाड़े में तिरंगे को फहराया और राष्ट्रगान गाया। उन्होंने लोगों में मिष्ठान भी वितरित किया। प्रयागराज मेला प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आईएएस विजय किरण आनंद ने प्राधिकरण कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मेला पुलिस के मुख्य उप महानिरीक्षक के.पी सिंह ने भी तिरंगे को फहराया। पायलट बाबा में भी संतों और ऋषियों ने भी आज प्रातः गणतंत्र दिवस मनाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *