भाजपा हर वर्ग के लोगों का समानता से विकास चाहती हैं….राजीव रतन मिश्रा
प्रेम चौबे
वसई : भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों के लिए समानता से सेवाभाव का अभियान लेकर चलने वाली देश दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक दल हैं। “सबका साथ,सबका विकास” ही भाजपा का मूल मंत्र हैं।
भारतीय जनता पार्टी (उभामो) के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रतन मिश्रा ने बड़े ही आत्मियता से भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी जी द्वारा कहे गये अकाट्य वाक्य “राष्ट्र कुछ संप्रदायों तथा जनसमूहों का समुच्चय मात्र नहीं, अपितु एक जीवमान इकाई है।” पर विश्वास करते हुए समस्त राष्ट्र के विकास की कामना करते हुए कहा कि भारत देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई मे निरंतर विकास की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा हैं। और युवाओं के कंधों पर सुसज्जित इस राष्ट्र को भविष्य मे काफी संभावनाएँ हैं।
पेशे से उद्योगपति मृदुभाषी राजीव रतन मिश्रा से वसई /विरार मे उनके कार्यालय हुई एक औपचारिक मुलाकात मे उन्होंने कहा कि पार्टी की एकजुटता से ही हम आगामी चुनावों पर अपनी पकड़ बना सकते है। जिसके लिए हर कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुँचकर उनके समस्याओं को पूर्ण करने का प्रयास करना होगा।
उनके अनुसार लगभग तीन वर्षों से महानगर पालिका मे प्रशासनिक राज्य होने के कारण कार्यकर्ताओ को मनपा अधिकारियों से मिलकर जनसमस्याओं के निवारण हेतू प्रयास मे तेजी लाना होगा और जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष भी करना होगा।कार्यकर्ताओं के लिए जहां असहजता हो, उसके लिए भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी हमेशा मौजूद है। जो सत्ता मे काबिज सरकार मे सहभागी हैं।