CrimeFEATURED

कल्याण मनपा में कमिशन-खोर नगरसेवको में दहशत, एक के विरुद्ध में शिकायत

कल्याण डोम्बिवली महानगर पालिका के सत्ताधारी दल शिवसेना के कल्याण पश्चिम स्थित अटाली गाव (वार्ड क्रमांक-७) के नगरसेवक गोरख जंगलीराम जाधव द्वारा अपने वार्ड में हो रहे वार्ड के कामो के एवज में सम्बन्धित ठेकेदार से रिश्वत मांगने का शर्मनाक मामला सामने आया है. इस बावत ठेकेदार ने यहाँ के खडकपाडा पुलिस थाणे में उक्त शिसेना नगरसेवक के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाँ के मे. क्लासिक कन्स्ट्रक्शन कंपनी को कल्याण मनपा की तरफ से उक्त वार्ड में रास्ता,और गटर निर्माण का काम मिला था.इस काम में ठेकेदार को किसी भी तरह से रुकावट नही आने का आश्वाशन देते हुए नगरसेवक जाधव ने एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप सम्बन्धित ठेकेदार ने लगाया है. खडकपाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है.ठेकेदार द्वारा उसी वार्ड के नगरसेवक पर ऐसी शिकायत दर्ज होने से कल्याण मनपा में अनेक कमिशन खोर नगरसेवको में दहशत का माहौल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *