Wednesday, September 23, 2026
FEATUREDUncategorized

मुस्लिम वोट के लोभ में देश को न बाटे – विवेक ओबेराय का कमल हसन को हिदायत

(देवकी यादव )

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने सोमवार को ऐक्‍टर से पॉलिटीशियन बने कमल हासन के उस बयान को लेकर निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘ देश का पहला आतंकवादी एक हिंदू था।’अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा कि देश के वरिष्ठ अभिनेता रहे कमल हासन को देश को नहीं बांटने वाला वयान नही देना चाहिए। ओबेरॉय ने एक ट्वीट के जरिये कमल हासन  के इस वयान पर अपना विरोध जाहिर किया है। कमल हासन की इस टिप्पणी का कई नेताओं ने विरोध किया है।

इसी तरह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के समर्थक विवेक ओबेरॉय को भी यह बात अच्छी नहीं लगी है। अपने ट्विटर पोस्ट में वरिष्ठ अभिनेता कमल हासन को विवेक ओबेराय ने लिखा है, ‘प्रिय कमल सर, आप महान कलाकार हैं। जैसे कला का कोई धर्म नहीं होता ठीक उसी प्रकार से आतंक का भी कोई धर्म नहीं होता। आप गोडसे को आतंकवादी बोल सकते हैं, आप उसे ‘हिंदू’ क्यों कहेंगे? यह इसलिए है क्योंकि आप मुस्लिम बहुल इलाके में वोट देख रहे हैं?’ उन्होंने आगे कहा, ‘कृपा कर के, छोटा मुंह बड़ी बात, भारत को न बांटें, हम सब एक हैं, जय हिंद।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *