जाने माने फ़िल्म संगीतकार एवं संतूर की पहचान पद्मविभूषण पंडित शिककुमार शर्मा का निधन
कर्ण हिंदुस्तानी
जानेमाने संगीतज्ञ, वरिष्ठ व सफल फ़िल्म संगीतकार एवं संतूर की पहचान पद्मविभूषण पंडित शिककुमार शर्मा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
वह काफी दिनों से गुर्दे (किडनी) की बीमारी से जूझ रहे थे और डायलिसिस पर थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनकी मृत्यु कॉर्डिएक अटैक से हुई!
हमें उनसे कई बार मिलने व उनका संटूरवादन सुनने का अवसर मिला। मैं उनके वादन के साथ – साथ उनके व्यक्तित्व का भी कायल रहा।
जानेमाने बाँसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के साथ मिलकर उन्होंने शिव-हरि नाम से चाँदनी, लम्हें, सिलसिला और डर जैसी फिल्मों में यादगार संगीत दिया।

