मुंब्रा के व्यापारी से जप्त पैसों में से 6 करोड़ का गाला मारने वाले 10 पुलिसकर्मी निलंबित
मुंब्रा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक खिलौना व्यापारी से जप्त किए गए ३० करोड़ रुपए मे से ६ करोड़ रुपए चुराने के आरोप में 10 पुलिस कर्मी निलंबित कर दिए गए हैं।
जिसमें पुलिस निरीक्षक गीताराम शेवाले, उपनिरीक्षक रवि मदने, हर्षल काले, हवलदार पंकज गायकर, जगदीश गावित, दिलीप किरपण, प्रवीण कुंभार, अंकुश वैद्य, ललित महाजन, नीलेश सालुंखे है।
ठाणे के पुलिस कमिश्नर जयजीत सिंह द्वारा जारी आदेश के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसके अलावा क्षेत्रीय एसीपी व्यंकट आंधले और मुंब्रा पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई अशोक कडलग के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिये गए है।
खिलौना व्यवसाई ने इस आशय की शिकायत राज्य के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और थाने पुलिस आयुक्त को एक महीने पहिले दिया था। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब यह पत्र सोशल मीडिया में घूमते घूमते मुंबई से निकलने वाले एक सिद्ध अंग्रेजी दैनिक के पत्रकार के पास चला गया और उसने यह न्यूज़ कल मंगलवार को लगवा दी।
खिलौना व्यापारी की शिकायत के अनुसार, मुंब्रा के बॉम्बे कॉलोनी निवासी खिलौने के व्यवसायी के घर पर 12 अप्रैल 2022 की रात साढ़े 12 बजे मुंब्रा पुलिस की अपराध शाखा के पीआई की अगुवाई में पुलिस टीम ने 3 निजी व्यक्तियों के साथ छापा मारा था।
व्यवसायी के घर में 30 करोड़ रुपये रखे होने की खबर पुलिस को लगी थी। खोजबीन में पुलिस ने खिलौने के 30 डिब्बों में रखे 30 करोड़ जब्त किए थे और पुलिस टीम बरामद राशि को अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गई थी।
पुलिस से हुई बातचीत में 2 करोड़ रुपये पर मामले को रफा-दफा करने की बात निश्चित हुई थी। आरोप है कि जब पुलिस ने व्यवसायी को नगदी वापस दी, तो उसमें से 6 करोड़ रुपये निकाल लिए थे।
व्यवसायी ने जब पुलिस से 6 करोड़ कम देने के बारे में पूछा, तो उसे वहां से भगा दिया गया। व्यवसायी ने पुलिस स्टेशन में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज करने की मांग अपने आवेदन में किया है।

