FEATURED

सांताक्रुज में माता की चौकी, जमकर लगे मां शेरावाली के जयकारे

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। धार्मिक संस्था जननी शक्ति महिला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सांताक्रुज (पू.) के वकोला, धोबीघाट स्थित सागर एवेन्यू बिल्डिंग परिसर में माता की चौकी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने मां शेरावाली के जयकारे लगाए।

जननी शक्ति महिला चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष व कार्यक्रम आयोजक सुषमा प्रेमशंकर सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम हम पिछले कई सालों से कर रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त भाग लेकर मां दुर्गाजी का प्रसाद ग्रहण करते हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, श्रीराम दुबे, प्रेमशंकर सिंह, हृदय सिंह, विकास तिवारी, विजय बहादुर सिंह, प्रदीप सिंह, विनोद सिंह, लक्ष्मीकांत शुक्ला, विजय वर्मा, बिपति राम यादव, राकेश फाइन, राजेश दुबे, कैलाश सिंह, सुभाष सिंह, आलोक सिंह, हंसराज सिंह, सुमिता सुमन सिंह, प्रतिभा ठाकुर, मंजू सिंह, सीमा दीक्षित, सरोज सिंह, पुष्पा सिंह, प्रीति सिंह, नीतू सिंह, खुशबू सिंह, माया सिंह, मिथिलेश सिंह, डिंपल सिंह, बिमला तिवारी, कुसुम सिंह, अनिता जैसवाल, माधुरी मिश्रा, अनिता निषाद, बिंदु यादव, माया चौरसिया, अन्नू विश्वकर्मा, उषा विश्वकर्मा, माड़वी चव्हाण, अनिता चौहान, कंचन मिश्रा, उर्मिला गुप्ता, वंदना सिंह, संगीता सिंह सहित बड़ी संख्या में देवी भक्त उपस्थित थे, जिनका संस्था ने का सत्कार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *