FEATURED

तेजिंदर सिंह तिवाना बने मुंबई अध्यक्ष, शुभचिंतकों में खुशी की लहर

( शीतला प्रसाद सरोज )
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी, मुंबई ने संगठन को चुस्त- दुरुस्त बनाने के मकसद से तेजिंदर सिंह तिवाना को भाजपा युवा मोर्चा मुंबई का अध्यक्ष नियुक्त किया। यह नियुक्ति पार्टी के महामंत्री मोहित भारतीय की सलाह पर भाजपा, मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने की। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तेजिंदर सिंह तिवाना ने कहा कि संगठन ने जिस आशा और विश्वास के साथ हमें जवाबदारी दी है, उसके मद्देनजर संगठन का जनाधार बढ़ाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखूंगा।

तिवाना की नियुक्ति पर ठाकुर उग्रसेन सिंह, निखिल व्यास, वेदांत लालवानी, अभिषेक त्रिपाठी, आदित्य जैन, सिद्धार्थ शर्मा, आशीष शेलास्कर, अनिल गुरव, संदीप यादव, तहवेस शेख, विक्रम राजपूत, दीपक सावंत, शांतनुव अगस्ती, अनिरुद्ध गुरव, नीरज उभारे, विकास सिंह गौर, राजन सिंह, चिंतन ठक्कर, अमर शाह, आसिफ शेख, विशाल कांबले, भाजपा उत्तर-पश्चिम जिला के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह गोसाईं, उत्तर भारतीय मोर्चा उत्तर-पश्चिम जिला के अध्यक्ष रविशंकर दुबे, घनश्याम यादव, रुपेश सावरकर, कमलेश शर्मा, विजय खाससे, घनश्याम पाल, राजाराम पाटील, रामकेश गुप्ता, अजय सिंह गोसाईं, बाबू धनगर, शिवा अरकेरी, सुनील गुप्ता, छाया भानजी, सीतानंद शिंगे सिद्दा, मनोज गुप्ता, यूसुफ शाह, हीरा यादव, असलम शेख, विपिन वर्मा, सुनील हलंकर, शंकर पाठक, विवेक पांडेय, सर्वेश विश्वकर्मा, सतीश गुप्ता, अंबिकेश यादव, सुनील गुप्ता अरुण मिश्रा, विनोद यादव, सुजीत यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *