CrimeFEATURED

१० हजार की रिश्वत लेते पुलिस उपनिरीक्षक गिरफ्तार

ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो ने नालासोपारा पुलिस स्टेशन के एक उपनिरीक्षक को १० हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में शिकायतकर्ता के ऊपर दर्ज अपराधिक मामले में नालासोपारा पुलिस स्टेशन के पुलिस उप निरीक्षक सिध्देश सुरेश शिदे ने शिकायतकर्ता से केस कमजोर करने एवं जल्द जमानत मिलने के लिए आवश्यक मदद करने के एवज में १० हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी.

ये भी पढ़े – महावितरण का महाघोटाला, ग्राहकों का चूस रहे हैं खून !

शिकायतकर्ता ने इसी की शिकायत ठाणे स्थित भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो में कर दी थी. इसी आधार पर भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा 3 जून को की गई घेराबंदी में आरोपी उप पुलिस निरीक्षक शिंदे शिकायतकर्ता से १० हजार रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़े – मुंबई मनपा के ३ अभियंता २ लाख रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *