Social

पसीने के बदबू से निजात के आसान तरीके

इन दिनों भीषण गर्मी में पसीने की बदबू की समस्या आम है और हर कोई इस समस्या से निजात पाने के लिए नए-नए रास्ते अख्तियार करते रहता है यहां प्रस्तुत है पसीने की बदबू से निजात पाने के लिए कुछ आसान से तरीके

1. पसीने की बदबू को दूर करने में सबसे आसान तरीका है, अंडरआर्म्स की रोजाना सही ढंग से सफाई करें। इसके साथ बालों को भी समय पर हटाते रहें। इससे शरीर पर पसीने में बैक्टीरिया कम होगें। जिससे बदबू भी खत्म होगी और आप इंफेक्शन से भी बचेंगे।

2. पसीने की बदबू को दूर करने के लिए चंदन भी बेहद फायदेमंद होता है। ज्यादा पसीने आने वाली जगह पर रोजाना या सप्ताह में कम से कम 2-3 बार चंदन का लेप करें और सूखने पर साफ पानी से साफ कर लें। ऐसा करने से पसीने आना कम होगा और पसीने की बदबू में भी कमी आती है।

3.पसीने की बदबू को दूर करने के लिए नीम भी बेहद उपयोगी होता है। नीम की पत्तियां और नींबू की कुछ बूंदों को रोजाना नहाने वाले पानी में मिलाकर नहाएं। इससे शरीर के बैक्टीरियां खत्म होगें साथ ही नीम और नींबू त्वचा को साफ होगी।

4.खीरे का रस नहाने के पानी में मिलाएं या खीरे के टुकड़े को अंडरआर्म्स के अलावा ज्यादा पसीने वाली जगह पर रगड़ने से पसीने की बदबू के साथ ज्यादा पसीना आने की सम्स्या से भी छुटकारा मिलेगा।

5. अगर आप भी बार-बार आने वाले पसीने की बदबू से परेशान है, तो ऐसे में रोजाना फिटकरी को नहाने वाले पानी में मिलाकर स्नान करें। कुछ दिनों में राहत मिलेगी। फिटकरी से शरीर को ठंडक प्रदान करने के साथ रोम छिद्रों को अंदरूनी रुप से साफ करती है। जिससे पसीने की बदबू से राहत मिलती है।

6. गुलाब जल का जादू- नहाने के पानी के टब में गुलाब जल मिलाने से प्राकृतिक शीलता और कोमलता मिलती है। दो बूंद ट्री ऑयल और दो चम्मच गुलाबजल मिलाकर इस मिश्रण को काटनवूल की मदद से अंडरआर्म्स में लगाने से पसीने की समस्या से निजात मिलती है।

7. बालों से पसीने की बदबू को रोकने के लिए एक कप पानी में गुलाब जल और नींबू रस को मिलाकर बालों को धोने से पसीने की बदबू खत्म हो जाएगी।

8. बेकिंग सोडा- बेकिंग सोडा पसीने की बदबू को रोकने में अहम भूमिका अदा करता है। वेंकिग सोडा, पानी और नींबू रस को मिलाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को अंडर आर्म्स में 10 मिनट तक लगाकर ताजे पानी से धो डालें। इससे पसीने की बदबू को रोकने में मदद मिलेगी। बेंकिग सोडा और टैलकम पाउडर का मिश्रण बना कर इसे अंडर आर्म्स और पांवों पर 10 मिनट तक लगाने के बाद ताजे पानी से धे डालिए। इससे पसीने की समस्या से निजात मिलेगी।

ये भी पढ़े – बढ़ते उम्र के साथ योगाभ्यास रामबाण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *