FEATUREDUncategorized

बच्चों के समर्थन में अंधेरी में शिवसेना का अनिश्चित कालीन धरना

जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, तब आंदोलन जारी रहेगा।
(शीतला प्रसाद सरोज )
मुंबई। शिवसेना अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र ने अंधेरी ( पू.) के जेबीनागर स्थित बॉम्बे कैंब्रिज इण्टरनेशनल स्कूल के गेट के सामने बच्चों के समर्थन में अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया।
शिवसेना विभगा प्रमुख एड. अनिल परब के मार्गदर्शन में स्कूल के गेट के सामने धरने पर बैठे शिवसैनिकों ने बताया कि बॉम्बे कैंब्रिज इण्टरनेशनल स्कूल विगत 26 वर्षों से चल रहा है, जिसमें लगभग 2 हजार 5 सौ बच्चे पठन-पाठन कर रहे हैं। कुछ परिस्थितिवश विद्यालय की ओसी न होने से विगत 4 दिनों से मनपा का संबंधित विभगा स्कूल का लाइट और पानी का कनेक्शन काट दिया, जिससे स्कूल बंद है।

ऐसी दशा में विद्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। धरने पर बैठे पूर्व नगरसेवक कमलेश राय ने चेतवानी दी कि जब तक स्कूल का कटा हुआ लाइट और विजली का कनेक्शन जोड़ा नहीं जाएगा,तब तक विद्यालय के बालक, पालक और शिवसैनिक यह आंदोलन जारी रखेंगे।
धरने पर विधयाक रमेश लटके, शिवसेना विधानसभा संगठक प्रमोद सावंत, मंदाकिनी कदम, उप विभगा प्रमुख अशोक मिश्रा, समीर साबे, सुनीता इलावडेकर, नितिन डिचोलकर, शाखा प्रमुख राजू माने, नरेश सावंत, शेखर भाटकर, काका कोलपाटे, विपिन शिंदे, स्मिता गुरव, पार्वती निकम, स्नेहल म्हाडिक, वैशाली दलवी सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक व स्थानीय लोग बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *